विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भारत के वीर' ऐप लॉच: अक्षय की पहल से शहीदों के परिवारों को मिलेगी मदद

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 06:39 PM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 02:12 PM (IST)

शौर्य दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ जवानों को बहादुरी पुरस्कार व पदक दिए। कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी मौजूद रहे।

'भारत के वीर' ऐप लॉच: अक्षय की पहल से शहीदों के परिवारों को मिलेगी मदद
'भारत के वीर' ऐप लॉच: अक्षय की पहल से शहीदों के परिवारों को मिलेगी मदद

नई दिल्ली [जेएनएन]। देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के परिजनों को ऑनलाइन मदद पहुंचाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। शौर्य दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ जवानों को बहादुरी पुरस्कार व पदक दिए। कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी मौजूद रहे।

'भारत के वीर' नाम से पोर्टल और मोबाइल ऐप बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने रविवार को इसका उद्घाटन किया। 

इस वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के उद्घाटन के साथ ही शहीदों के परिजनों को आसानी से ऑनलाइन आर्थिक मदद पहुंचाई जा सकेगी। इसके जरिए अर्धसैनिक बल के जवानों की शहादत के बाद उनके परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए ऑनलाइन दान दिया जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें: होटल में फोटो लेने पर भड़के अभिनेता अर्जुन रामपाल, मारपीट का केस दर्ज

'शौर्य दिवस' समारोह में स्निफर डॉग 'क्रैकर' को भी याद किया गया। 'क्रैकर' ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों द्वारा आइइडी विस्फोट में अपना जीवन खो दिया था। 

गृह मंत्रालय ने हाल ही में अक्षय कुमार के सुझाव पर यह वेबसाइट और ऐप तैयार किया है। अक्षय ने सरकार को परामर्श दिया था कि सीमा या आंतरिक सुरक्षा में तैनाती के दौरान शहीद हुए सशस्त्र बल के जवानों का ऑनलाइन ब्यौरा सार्वजनिक होना चाहिये, जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति शहीद जवान के परिवार को मदद मुहैया करा सके। 

यह भी पढ़ें: नोएडाः जेपी ग्रुप के निदेशक समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

हर कोई कर सकेगा मदद

परिजन के बैंक खाते में सहायता राशि जमा कराने की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है। यह सीमा पूरी होते ही संबद्ध शहीद के परिजनों की जानकारी वेबसाइट से स्वत: हट जाएगी। अधिकारी के मुताबिक सैन्य अभियानों में गंभीर रूप से घायल हुए जवानों की भी वेबसाइट पर जानकारी मुहैया कराने की योजना है। 

बीते 11 मार्च को छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 12 जवानों के परिजनों को अक्षय कुमार ने नौ लाख रुपये की सहायता राशि दी थ। इसके बाद बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 हजार रपये दिए थे। 

यह भी पढ़ें: जानिए, महज 7 वर्षों में 13 सौ करोड़ की संपत्ति के मालिक कैसे बने माया के भाई