Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में CM हाउस के बाहर फोर्स तैनात, AAP नेताओं को जाने से रोका; पुलिस से नोकझोंक

    दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीएम आवास के बाहर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। आप नेता संजय सिंह सीएम आवास पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। संजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों से सीएम हाउस जाने के लिए बात की लेकिन अधिकारियों ने साफ इनकार किया।

    By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 08 Jan 2025 11:56 AM (IST)
    Hero Image
    आप नेताओं को सीएम आवास जाने से रोका। जागरण फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में सिविल लाइन स्थित फ्लैग स्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीएम आवास के बाहर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को दोनों ओर से बंद किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    (सीएम हाउस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जागरण फोटो)

    वहीं, आप नेता संजय सिंह सीएम आवास के पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। पुलिस ने संजय सिंह और सौरव भारद्वाज को आगे जाने से रोका है। संजय सिंह पुलिस अधिकारियों से सीएम हाउस जाने के लिए बात कर रहे हैं, मगर अधिकारियों ने साफ इनकार कर दिया।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बंगले की चाबी पीडब्ल्यूडी (PWD) के पास है। उन्हें वहां नहीं जाने दिया जा सकता। संजय सिंह धरने पर बैठ गए और उन्होंने कहा कि इतने सारे पुलिस वाले लगा रखे हैं। हम क्या आतंकवादी है, हमारे साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं।

    (पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आप नेताओं को रोका। जागरण फोटो)

    संजय सिंह ने कहा कि इतनी पुलिस क्यों लगा रखी है। कहा कुछ देर और प्रतीक्षा करेंगे। वास्तव में सोने का टॉयलेट दिखाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री आवास में स्विमिंग पूल दिखाना चाहते हैं।

    (संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने सीएम हाउस के बाहर धरना दिया। जागरण फोटो)

    सीएम हाउस के बाहर धरना देने के बाद आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज यहां से निकल गए हैं। पुलिस ने उन्हें सीएम हाउस तक नहीं जाने दिया।

    वीरेंद्र सचदेवा ने साधा निशाना

    उधर, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, मथुरा रोड पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के नाम पर बंगला आवंटित है। वह इसमें नहीं रहती हैं। कालकाजी में यदि वह नहीं रहती हैं तो वहां कौन रहता है।

    बंगला देवी को कितने बंगले चाहिए

    उन्होंने कहा बंगला देवी को कितने बंगले चाहिए। संजय सिंह जब जमानत पर छूटने के बाद सबसे पहले उस शीशमहल में गए। सत्येंद्र जैन व मनीष सिसोदिया व केजरीवाल भी जेल से छूटने के बाद उसी शीशमहल में गए। सांसद स्वाति मालीवाल के साथ उसी शीशमहल में मारपीट हुई। उस समय उन्हें याद नहीं आई कि भ्रष्टाचार का पैसा जिस शीशमहल में लगाया गया है उसे लोगों को दिखाया जाए।

    यह भी पढे़ं- चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, AAP की 'सनातन सेवा समिति' में शामिल हुए 'मंदिर प्रकोष्ठ' के सदस्य

    कहा आज जब आचार संहिता लग गई है। पूरा प्रशासन एक संवैधानिक दायरे में बंध गया है। अब वह बोल रहे हैं कि शीशमहल दिखाना है। शीशमहल के पाप के भागीदार वह भी हैं। प्रवेश वर्मा व रमेश बिधूड़ी पूर्व सांसद हैं। किराया देकर वह सरकारी मकान में रह सकते हैं। संजय सिंह को बताना चाहिए कि केजरीवाल किस मकान में रहते हैं। आतिशी को आवंटित मकान में कौन रहता है।