Delhi NCR Traffic Jam तस्वीरें: दिल्ली-गुरुग्राम-नोएडा में लगा कई किमी लंबा जाम, रेंगते नजर आए वाहन
Heavy Traffic Jam in Delhi NCR Bharat Bandh भारत बंद के कारण दिल्ली एनसीआर में भयंकर जाम की स्थिति बनी हुई है। अग्निपथ योजना (Agnipath Yojna) के खिलाफ भारत बंद बुलाया गया है। जिस कारण दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददात। अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में भारत बंद के आह्वान के बाद दिल्ली एनसीआर का ट्रैफिक थम गया है। दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के जिलों के बॉर्डर इलाकों में यातायात आवागमन प्रभावित हुआ है। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम, फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा के बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम लग गया है।
भारंत बंद पर दिल्ली, हरियाणा, यूपी पुलिस सुरक्षा को लेकर सख्त है। इसलिए वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। सुरक्षा को यहां लोगों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर ऐसा लग रहा है जैसे वाहनों की रफ्तार थम गई है। वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं।
दिल्ली-नोएडा (डीएनडी) लिंक रोड पर कई किमी तक वाहनों की लंबी लाइन नजर आ रही हैं। भारत बंद का असर यहां साफ नजर आ रहा है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।
दिल्ली और उससे सटे जिलों की पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोड से दूर रखने की हर कोशिश में लगी है, जिससे यातायात पर असर न पड़े। साथ सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (Delhi Meerut Expressway Traffi Jam) पर भी इंद्रप्रस्थ पार्क के पास लगा ट्रैफिक जाम लग गया है। यूपी से जोड़ने वाले इस रोड पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी है।
रिंग रोड पर इंद्रप्रस्थ पार्क के पास ट्रफिक जाम कई किमी तक लगा हुआ है। लंबा जाम होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वाहन यहां रेंगते नजर आ रहे हैं।
सिंघु बार्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बैरीकेड्स लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है, साथ ही कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिसके कारण यातायात जाम लग रहा है।
एनएच-9 पर भीषण जाम लगा हुआ है। वाहनों चालक परेशान हो गए है। वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।
बदरपुर बार्डर पर फरीदाबाद की ओर से आ रहे वाहनों की भी दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद दिल्ली में आने की अनुमति दी जा रही है। जिस कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।
Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्या है सच्चाई