Move to Jagran APP

Weather Update: प्रचंड गर्मी की चपेट में दिल्ली- NCR, गुरुग्राम में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भयंकर गर्मी का कहर रविवार को भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार भयानक गर्मी से एक सप्ताह तक कोई राहत के आसार नहीं है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 10:41 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 01:02 PM (IST)
Weather Update: प्रचंड गर्मी की चपेट में दिल्ली- NCR, गुरुग्राम में रेड अलर्ट जारी
Weather Update: प्रचंड गर्मी की चपेट में दिल्ली- NCR, गुरुग्राम में रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली/ गुरुग्राम, जेएनएन। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का पूरा इलाका प्रचंड गर्मी की चपेट में है। गुरुग्राम में गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। लू के थपेड़े लग रहे हैं और इस स्थिति से जल्द राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने दो जून तक रेड अलर्ट, तीन जून को ओरेंज और चार व पांच जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

भीषण गर्मी के चलते दोपहर में लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी क्षेत्र में लू चलेगी और गर्मी से परेशानी होगी। उधर, गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर एक 58 वर्षीय व्यक्ति का शव जीआरपी थाना पुलिस ने बरामद किया है। व्यक्ति के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं है। आशंका है कि गर्मी से व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

मौसम विभाग के अलर्ट को ऐसे समझे

रेड अलर्ट: यह मौसम की खतरनाक स्थिति का सूचक है। मौसम विभाग ने इसे विभिन्न रंगों से दर्शाया है। खतरनाक स्तर पर पहुंचने और भारी नुकसान होने की आशंका होने पर रेड अलर्ट जारी किया जाता है।

येलो अलर्ट: इस अलर्ट में खतरे के प्रति सचेत रहने के लिए चेतावनी जारी की जाती है।

ऑरेंज अलर्ट: यह मौसम से खतरे का संकेत है। इसमें लोगों को मौसम से सचेत रहने के लिए कहा जाता है। मौसम की स्थिति खराब होने पर यलो अलर्ट को ऑरेंज कर दिया जाता है।

एक सप्ताह तक राहत के आसार नहीं
दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भयंकर गर्मी का कहर रविवार को भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भयानक गर्मी से एक सप्ताह तक राहत के कोई आसार नहीं है। रविवार और सोमवार को गर्म थपेड़ों वाली लू जारी रहेगी। मंगलवार और बुधवार यानी 4-5 जून को 30-40 किमी की गति से हवा चलेगी, इससे तापमान में एक डिग्री की गिरावटी होगी। सात जून से फिर से लू चलनी शुरू हो जाएगी। स्काईमेट के वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, अगले 10 दिनों तक गर्मी से राहत की संभावना न के बराबर है।

पर्यटन स्थलों पर लोग कम 
दिल्ली में तेज गर्मी की वजह से शनिवार को पर्यटन स्थलों पर भी अन्य दिनों से कम लोग दिखाई दिए। वहीं दफ्तर जाने वाले लोग भी परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार तीसरे दिन भी पालम केंद्र का अधिकतम तापमान 46 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। हवा में नमी की मात्र भी 30-56 फीसद के बीच रही है। शुष्क पश्चिमी हवा में लू की वजह से गर्मी खूब झुलसा रही है। पालम केंद्र पर अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री व आया नगर में 46 डिग्री दर्ज हुआ। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री और जबकि अधिकतम न्यूनतम तापमान स्पोट्र्स कॉप्लेक्स केंद्र पर 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार की रात भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

बढ़ते तापमान से दिल्ली के लोगों का ही नहीं, दिल्ली घूमने आए देशी-विदेशी पर्यटकों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस कारण दिल्ली आए देशी -विदेशी पर्यटक अपने घूमने की योजना में बदलाव कर रहे हैं। शनिवार को दोपहर में पर्यटन केंद्रों पर पर्यटकों की काफी कम भीड़ रही। इंडिया गेट पर परिवार समेत घूम रहे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आए देवेंद्र सिंह ने बताया कि यहां गर्मी अधिक है। गर्मी तो उनके गृह क्षेत्र में भी है, पर इतनी नहीं। वह दिल्ली एक समारोह में शामिल होने आए हैं।

इंडिया गेट पर सामान बेचने वाले रागुनंदन ने कहा कि तपिश के कारण पर्यटकों का आना जाना काफी कम हो गया है। इसका असर सामानों की बिक्री पर भी हुआ है। जहां सर्दियों में वह 500 से 600 रुपये तक की बिक्री कर लेते थे। अब वो घटकर 200 से 250 रुपये ही रह गई है।

दिल्ली- NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.