Move to Jagran APP

Weather Forecast News Update: फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, जानें- अगले एक हफ्ते के मौसम का हाल

Weather Forecast News Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक फरवरी महीने के बचे हुए सप्ताह में यानी रविवार तक धूप की तपिश अधिक रहेगी और आखिरी के दो दिन और सख्त देखने को मिल सकते हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 08:55 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 08:55 AM (IST)
Weather Forecast News Update: फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, जानें- अगले एक हफ्ते के मौसम का हाल
10 फरवरी को ही अधिकतम तापमान ने 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू लिया था।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। सर्दी के बाद दिल्ली की गर्मी ने भी इस साल फरवरी में ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 15 सालों का सर्वाधिक रहा तो इस माह के ऑलटाइम रिकॉर्ड से भी यह अब थोड़ा ही नीचे रह गया है। अभी इस पूरे सप्ताह गर्मी का यह दौर ऐसे ही जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को तापमान में और वृद्धि संभावित है।

loksabha election banner

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरवरी का आलटाइम रिकार्ड 26 फरवरी 2006 का है जब अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद 2014 में यह 32.4 डिग्री सेल्सियस तक गया। यानी 2006 के बाद फरवरी का यह अभी तक सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। हवा में नमी का स्तर 38 से 100 फीसद रहा। दिल्ली का स्पोट्र्स कांप्लेक्स क्षेत्र 33.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान व 17 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे गर्म इलाका रहा। जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को ही अधिकतम तापमान ने 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू लिया था।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, 2006 से पहले 2004 में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। वहीं, इससे पहले वर्ष 1993 में यह 33.9 तक पहुंच गया था। फरवरी के बचे हुए सप्ताह में धूप की तपिश अधिक रहेगी और आखिरी के दो दिन और सख्त देखने को मिल सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ा वायु प्रदूषण

दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर खराब होने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 278 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 250 रहा था। एनसीआर में गाजियाबाद के साथ ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। बुधवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 278, फरीदाबाद का 312, गाजियाबाद का 388, ग्रेटर नोएडा का 342, गुरुग्राम का 265 और नोएडा का 292 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा में पीएम 10 का स्तर 277 व 2.5 का स्तर 124 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.