यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hathras Stampede: 'कभी महामारी तो कभी भगदड़ में आम जिंदगियां जा रहीं', AAP सांसद संजय सिंह का यूपी सरकार पर हमला
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले (Hathras Accident) में मंगलवार को एक बहुत ही बड़ी और पीड़ादायक घटना घटित हुई। जिसमें ...और पढ़ें

HighLights
- हाथरस भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत।
- बाबाओं के बहाने सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
- गुरमीत सिंह पर भी अप्रत्यक्ष तौर पर हमला।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 2 जुलाई को एक बहुत ही दर्दनाक घटना घटी। जिसमें भोले बाबा ( Bhole Baba Satsang) के नाम से प्रसिद्ध बाबा के सत्संग में अचानक से भगदड़ मच गई। जिससे वहां पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग घायल हो गए। जबकि इस घटना में अभी तक 121 मौतें हो चुकी हैं।
भाजपा और यूपी सरकार पर संजय सिंह का हमला
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बाबाओं के बहाने भाजपा और यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस देश में लोगों की जिंदगी की नहीं कोई कीमत, कभी पुल गिरने, कभी महामारी तो कभी भगदड़ में आम जिंदगियां जा रहीं हैं।
'एक बाबा हत्या और बलात्कार का दोषी'-संजय सिंह
संजय ने आगे कहा कि एक व्यक्ति 'बाबा बाजार' बना रहा है और उस पर कोई नियंत्रण नहीं है। यह केवल हाथरस की बात नहीं है। पूरे देश में देखिए। हरियाणा में क्या हो रहा है - एक बाबा हत्या और बलात्कार का दोषी है, जब चाहे बाहर आता है और पूरी सरकार उसके सामने झुक जाती है।
सरकार को उचित मुआवजा देना चाहिए-AAP सांसद
अपने राजनीतिक फायदे के लिए अगर आप देश में ऐसे बाबाओं के बाजार को फलने-फूलने देंगे, तो आप ऐसे हादसों को कैसे नियंत्रित करेंगे? हम एक प्रदर्शन करते हैं और धारा 144 लगा कर डंडे से मारा जाता है, अब उस बाबा से कब पूछा जायेगा।
की कैसे हुई इतनी भीड़ इकट्ठा, तब पुलिस और प्रशासन कहां था, योगी जी को वहां आज सिर्फ बयानबाजी नहीं बल्कि उचित मुआवजा घोषित करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Delhi News: केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज हो रही समाप्त, इस आरोपी को भी मिलेगी राहत; ईडी कर सकती है यह बड़ी मांग
