Move to Jagran APP

दिल्ली एम्स में भर्ती हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत में सुधार, कई नेता मिलने पहुंचे

दिल्ली एम्स में भर्ती हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत में बृहस्पतिवार को थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। सुधार की सूचना पर कई नेता उनसे मिलने के लिए एम्स पहुंचे। मिलने वालों में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला पूर्व विधायक तेजपाल तंवर और अम्मू शामिल थे।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Thu, 30 Sep 2021 06:17 PM (IST)Updated: Thu, 30 Sep 2021 06:17 PM (IST)
दिल्ली एम्स में भर्ती हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत में सुधार, कई नेता मिलने पहुंचे
दिल्ली एम्स में भर्ती हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत में सुधार।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली एम्स में भर्ती हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत में बृहस्पतिवार को थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। उनकी तबियत में सुधार की सूचना पर कई नेता उनसे मिलने के लिए एम्स पहुंचे। मिलने वालों में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर और अम्मू शामिल थे। उन्होंने गृहमंत्री के साथ बातचीत भी की। दरअसल मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ के कारण उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा था कि मंगलवार की सुबह अचानक उनको सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई, उसके बाद उनको एम्स रेफर किया गया। एम्स पहुंचने पर वहां संस्थान के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में उनका इलाज शुरू हुआ। इलाज के बाद फिलहाल उन्हें वहां प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

loksabha election banner

जब गृहमंत्री अनिल विज का आक्सीजन लेवल अचानक कम हो गया था तो डाक्टरों ने उनको पूर्ण विश्राम की सलाह दी थी। गृहमंत्री अनिल विज 6 बार विधायक बने हैं। वह विधानसभा के सत्र में कभी भी एक दिन भी अनुपस्थित नहीं रहे, लेकिन आक्सीजन का लेवल अचानक कम होने के कारण वह मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में शिरकत नहीं कर सके थे। फिर उनको आक्सीजन की पाइप लगाकर टेलीविजन पर विधानसभा सत्र की कार्रवाई में देखा गया था। वो उसी हालात में कार्रवाई के लिए निर्देश दे रहे थे।

इससे पहले 23 अगस्त 2021 को भी अनिल विज अचानक बीमार हो गए थे। उस समय उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। उनका आक्सीजन लेवल कम हो गया था। इसी वजह से विज हरियाणा के मानसून सत्र में भी शामिल नहीं हो सके थे। विज की देखरेख के लिए डाक्टरों की अलग से टीम बनाई गई है। इस टीम में पल्मोनरी और मेडिसिन के डॉक्टर शामिल हैं। विज बीते वर्ष कोरोना से भी संक्रमित हो चुके हैं। पीजीआइ के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया था कि उन्हें आइसीयू प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। चंडीगढ़ पीजीआइ में अनिल विज का हालचाल जानने के लिए सीएम मनोहर लाल भी पहुंचे थे। उन्होंने विज के काफी समय तक बातचीत की।




Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.