Move to Jagran APP

शाहदरा उत्तरी जोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू, लोगों में दिख रहा जोश

नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दी है। जोन उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने निगम अधिकारियों के साथ वेलकम कालोनी में पदयात्रा निकाली। इसमें स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 04 Aug 2022 02:26 PM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2022 02:26 PM (IST)
शाहदरा उत्तरी जोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू, लोगों में दिख रहा जोश
शाहदरा उत्तरी जोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दी है। जोन उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने निगम अधिकारियों के साथ वेलकम कालोनी में पदयात्रा निकाली। इसमें स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

सभी विभागों के अधिकारियों ने मिल कर निकाली पदयात्रा

सभी विभागों के अधिकारियों के साथ अमित कुमार शर्मा ने पंचशील गार्डन से पदयात्रा की शुरुआत की। नवीन शाहदरा, जीटी रोड, रेलवे रोड पर पहुंचकर यात्र संपन्न हुई। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों और कारोबारियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

हर घर तिरंगा अभियान से बढ़ेगी देशभक्ति की भावना

अमित कुमार शर्मा ने कहा कि नागरिकों में देशभक्ति की भावना का सृजन करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जोन में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। इस तरह के अभियान से बच्चों में भी राष्ट्रभक्ति की भावना प्रबल होगी। अभियान में पंचशील गार्डन, नवीन शाहदरा की आरडब्ल्यूए और जीटी रोड व शाहदरा रेलवे रोड के व्यापारी संघ सम्मिलित हुए।  इस दौरान उपायुक्त ने सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और नागरिकों को स्नोत पर ही कूड़े को अलग-अलग करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

सभी जगह चल रही तैयारी

बता दें कि केंद्र सरकार की पहल पर हर घर तिरंगा की पहल की गई है ताकि सभी लोग अपने- अपने घरोंं में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर आजादी का जश्न को और बेहतर तरीके से मना सके। देश की आजादी के जश्न को लेकर केंद्र की पहल पर सभी जगह इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। लोगों में भी हर घर तिरंगा की तैयारी को लेकर जोश दिख रहा है।

  • जोन उपायुक्त ने विभागों के अधिकारियों के साथ वेलकम इलाके में निकाली पदयात्र
  • स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने और स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.