यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल आज मना रहे 55वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली के मुख्यमंत्री आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं
- केजरीवाल को प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की बधाई दी
- प्रधानमंत्री के साथ ही दिल्ली के एलजी व कई भाजपा नेताओं ने भी केजरीवाल को बधाई दी
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सुबह से ही उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है।
पीएम ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनकी लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं। इस पर केजरीवाल ने लिखा बधाई के लिए धन्यवाद सर।
Thank you for your wishes Sir. https://t.co/pa74MlU12I
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2023
नितिन गडकरी ने भी दी बधाई
पीएम मोदी के अलावा भाजपा के कई अन्य मंत्रियों ने भी केजरीवाल को बधाई दी जिसमें नितिन गडकरी भी शामिल हैं। नितिन गडकरी ने भी अपने एक्स पोस्ट में लिखा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं। इस पर केजरीवाल ने लिखा, शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद नितिन जी।
शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद नितिन जी। https://t.co/gtZhgZTDlU
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2023
मुख्यमंत्री को दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने भी बधाई दी। एलजी सक्सेना ने लिखा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं। इस पर केजरीवाल ने लिखा, शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया सर।
शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया सर। https://t.co/P8WLZYIGZw
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2023
