Great Ganga Run: केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा सबको साथ लेकर चलेंगे
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में जल शक्ति केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं युवा मामलों और खेल मंत्रालय के मंत्री किरन रिजिजू ने हरी झंडी दिखा कर शुरू किया।
नई दिल्ली, एएनआइ। जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा दिल्ली में ग्रेट गंगा रन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में जल शक्ति केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं युवा मामलों और खेल मंत्रालय के मंत्री किरन रिजिजू ने हरी झंडी दिखा कर शुरू किया। इस ग्रेट गंगा रन में युवाओं की भागीदारी काफी ज्यादा है और उनमें काफी जोश भी दिख रहा।
किरन रिजिजू ने कहा कि कल मैनें कश्मीर के युवाओं से बात की। वे सभी खेल में भाग लेना चाहते हैं। हम ऐसा प्लान बना रहे हैं कि गांव शहर सब जगह सबको साथ लेकर चलें।
मंत्रालय यह कार्यक्रम आम जनता को जल से जोड़ने एवं जागरुकता फैलाने के लिए कर रहा है। इस कार्यक्रम का मकसद नदियों की साफ-सफाई के बारे में जागरुकता फैलाने का है। जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से आयोजित इस दौड़ को ‘ग्रेट गंगा रन’ का नाम दिया गया है।
यह जन को जल से जोड़ने एवं नदियों की साफ सफाई के बारे में जागरूकता फैलाने की पहल का हिस्सा है । ’’ उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण एवं नदियों की अविरलता सरकार के साथ साथ समाज के सरोकार का विषय है।