महिला को अकेला देख ले ली तस्वीर फिर कही ये बात
महिला ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि प्रतीक के पास उनकी अश्लील तस्वीरें हैं। इन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह लगातार उन्हें ब्लैकमेल करता था।
दिल्ली, जेएनएन। मानसरोवर पार्क इलाके में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक महिला ने खुदकशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान प्रतीक बजाज (26) के रूप में हुई है।
महिला ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि प्रतीक के पास उनकी अश्लील तस्वीरें हैं। इन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह लगातार उन्हें ब्लैकमेल करता था। प्रतीक महिला और उनके पति का दोस्त है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।
पीड़ित महिला (28) परिवार के साथ रामनगर, शाहदरा में रहती थी। करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। वह बुटीक चलाती थीं। प्रतीक उनके घर आता था। आरोप है कि प्रतीक ने किसी तरह पीड़िता के अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा।
परेशान होकर पीड़िता ने बृहस्पतिवार तड़के घर में फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था। इसके आधार पर प्रतीक की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपित के पास से लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रतीक की रोहताश नगर इलाके में मिठाई की दुकान है।