Delhi News: पेट में दर्द होने पर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंची मां, सच पता चला तो उड़ गए होश
Delhi Crime News दिल्ली में बेटी के पेट में दर्द की शिकायत होने पर एक मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची। लेकिन जब मांग को सच्चाई का पता चला तो वह हैरान रह गई। इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां बेटी के पेट में दर्द की शिकायत होने पर मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान मां को चिकित्सकों ने बताया की उनकी बेटी गर्भवती है। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी पुलिस थाने में एक महिला की शिकायत पर IPC की धारा 376 और धारा 6, पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में महिली की 12 साल की बेटी के साथ उसके 16 साल के रिश्तेदार ने दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया था।
बता दें कि यह घटना पिछले साल नवंबर की है जब आरोपित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने दिल्ली आया था।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी यमुनापार में दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दयालपुर इलाके में 5 वर्ष की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा मामला लक्ष्मी नगर है।
यहां एक सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता के माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। जब घटना हुई तो वह दोनों काम पर गए हुए थे।
ये भी पढ़ें-
Delhi Crime News: दिल्ली में फिल्मी स्टाइल में कारोबारी के घर में डकैती, चार गिरफ्तार; 12 फरार
गाजियाबाद से टीवी पत्रकार गिरफ्तार, राहुल गांधी के बयान को गलत तरीके से पेश करने का है आरोप