विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

365 दिन गरीबों को खाना खिलाएंगे गंभीर, सोशल साइट्स पर मिल रही सराहना

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 01 Aug 2017 10:08 PM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 03:56 PM (IST)

गंभीर ने गरीबों के लिए 365 दिन चलने वाला नि:शुल्क भोजनालय शुरू किया है। रोजाना सैकड़ों लोग इससे लाभ ले रहे हैं।

365 दिन गरीबों को खाना खिलाएंगे गंभीर, सोशल साइट्स पर मिल रही सराहना
365 दिन गरीबों को खाना खिलाएंगे गंभीर, सोशल साइट्स पर मिल रही सराहना

नई दिल्ली [जेएनएन]। 22 गज की पट्टी पर चौके-छक्के जड़कर भारतीयों का दिल जीतने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर अब एक मानवीय पहल से चर्चा में हैं। गंभीर ने गरीबों के लिए 365 दिन चलने वाला नि:शुल्क भोजनालय शुरू किया है।

रोजाना सैकड़ों लोग इससे लाभ ले रहे हैं। गौतम गंभीर फाउंडेशन के जरिए संचालित इस रसोई को एक आशा कम्युनिटी किचन का नाम दिया गया है। भोजनालय वेस्ट पटेल नगर के मेन मार्केट में है और प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक यहां लंबी कतारें लग रही हैं।

गंभीर के इस प्रयास को सोशल साइट्स पर खूब सराहा जा रहा है। फेसबुक पर गंभीर के एक फॉलोअर रवि राजा ने लिखा है कि छोटी मगर सर्व श्रेष्ठ शुरुआत! ये काम यह दर्शाता है कि आप हो आधुनिक काल के असली भारत कुमार। सर्वज्ञा पाठक ने इस पहल के लिए उन्हें सलाम किया है। 

यह भी पढ़ें: देह व्यापार में फंसी बच्चियों को मिलेगी नई दिशा, खत्म होगा काली कोठरियों का अंधेरा

यह भी पढ़ें: दिल्ली को आतंकियों से महफूज रखेगा पराक्रम दस्ता, खास खूबियों से होगा लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।