Move to Jagran APP

Ganesh Chaturthi 2020: दिल्ली में भी सुनाई देगी गणपति बप्पा मोरया की गूंज, यमुना में विसर्जन पर रोक

उत्तरी पूर्वी जिले की जिलाधिकारी शशि कौशल ने बताया कि प्रशासन विसर्जन की तैयारियों में जुट गया है पार्क व खाली मैदानों में अस्थायी तालाब बनाएं जाएंगे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 03:50 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 03:50 PM (IST)
Ganesh Chaturthi 2020: दिल्ली में भी सुनाई देगी गणपति बप्पा मोरया की गूंज, यमुना में विसर्जन पर रोक

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गणपति बप्पा मोरया की गूंज कोरोनाकाल में भी सुनाई देगी। लोग पूरी आस्था के साथ गुलाल उड़ाते हुए ढोल बजाते हुए बप्पा को हर साल की तरह इस वर्ष कोरोना के बीच विदाई देंगे। हालांकि इस बार भी यमुना में विसर्जन पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। श्रद्धालु अस्थायी तालाबों में ही विसर्जन कर पाएंगे। जिला प्रशासन एक सितंबर को होने वाले गणेश विसर्जन की तैयारियों में जुट गया है।

loksabha election banner

दूषित हो चुकी यमुना की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। गत वर्ष राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने यमुना में मूर्ति विसर्जन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। प्रशासन ने गुजरात की तर्ज पर राजधानी दिल्ली में जगह-जगह अस्थायी तालाब बनाएं, ताकि श्रद्धालु उसी में विसर्जन कर सकें। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे, इस बार कोरोना की वजह से विसर्जन नहीं हो पाएगा। लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है विसर्जन होगा।

15 स्थानों पर अस्थायी तालाब बनाएं जाएंगे

उत्तरी पूर्वी जिले की जिलाधिकारी शशि कौशल ने बताया कि प्रशासन विसर्जन की तैयारियों में जुट गया है, पार्क व खाली मैदानों में अस्थायी तालाब बनाएं जाएंगे। उसी में ही विसर्जन करने की अनुमति दी जाएगी। गांधी नगर के एसडीएम राजीव कुमार ने बताया कि जिले में 15 स्थानों पर अस्थायी तालाब बनाएं जाएंगे। तालाब प्रशासन तैयार करेगा, पानी का जिम्मा जल बोर्ड के पास होगा।

साफ सफाई व विसर्जन के बाद मूर्ति उठाने का काम पूर्वी दिल्ली नगर निगम का होगा। उन्होंने बताया कि विसर्जन को लेकर अभी बैठके हो रही हैं, जिसमें तय किया जाना है एक मूर्ति विसर्जन के लिए कितने लोगों को अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि मास्क व शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

बता दें कि गणेश चतुर्थी 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना संक्रमण के कारण लोगों को घर में ही मनाने की अपील की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.