विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: बंटी 'सुपर चोर' की कहानी पर लगा फुल स्टॉप, 500 चोरियों को अंजाम देने वाला कर चुका है बिग बॉस में शिरकत

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Abhi Malviya
Published: Fri, 14 Apr 2023 07:29 PM (IST)

दक्षिणी जिले के सीआर पार्क थाना पुलिस ने 500 से ज्यादा चोरियों को अंजाम देने वाले सुपर चोर बंटी उर्फ ...और पढ़ें

ग्रेटर कैलाश-दो स्थित दो घरों में चोरी की थी
ग्रेटर कैलाश-दो स्थित दो घरों में चोरी की थी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी जिले के सीआर पार्क थाना पुलिस ने 500 से ज्यादा चोरियों को अंजाम देने वाले सुपर चोर बंटी उर्फ देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से उसने 250 चोरियां तो केवल राजधानी दिल्ली में ही की हैं।

हाल ही में उसने ग्रेटर कैलाश-दो स्थित दो घरों में चोरी की थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने 500 किलोमीटर तक पीछा कर बंटी को कानपुर से गिरफ्तार किया है।

सलमान खान के साथ बदसलूकी...

वह मूलरूप से दिल्ली के विकासपुरी का रहने वाला है। बंटी के कारनामों के चलते उसके जीवन पर 'ओए लक्की, लक्की ओए' (Oye Lucky, Lucky Oye) फिल्म बन चुकी है और साल 2010 में बिग बॉस (Bigg Boss) शो का हिस्सा भी रह चुका है। शो में बंटी ने होस्ट सलमान खान के साथ बदसलूकी की थी। फिलहाल पुलिस की टीम ने उसके पास से चोरी के दो लैपटाप, तीन मोबाइल फोन, पांच एलईडी, एक मंहगी घड़ी, एक प्रिंटर, एक स्त्री, 2500 नकद और अन्य घरेलू उपयोग के सामान बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि 13 अप्रैल को ग्रेटर कैलाश-दो के एम-ब्लाक की एक महिला ने सीआर पार्क थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में पुलिस को बताया कि उनके घर से किसी अज्ञात चोर ने तीन स्मार्टफोन, दो लैपटाप, मंहगे जूते, कलाई घड़ी और उनकी एक बलैनो कार 12 अप्रैल की रात को चुरा ली।

उसी दिन ग्रेटर कैलाश दो के ई-ब्लाक स्थित एक घर में भी सेंधमारी की शिकायत पुलिस को मिली। यहां से सेंधमार ने सेट टॉप बॉक्स सहित पांच मंहगे टेलीविजन और एक प्रिंटर उड़ा दिया था। पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज कर जांच शुरू की तो घरों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी एक ही है।

पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज की माध्यम से आरोपित के रूट प्लान को फॉलो किया तो सिर पर टोपी पहना हुआ आरोपित कार से सीआर पार्क के अलकनंदा होते हुए नोएडा की ओर जाते दिखा। एनपीआर कैमरों की मदद से चोरी वाली बलैनो कार की पुष्टि हुई।

इसी दौरान तकनीकि टीम को चोरी के मोबाइल फोन में से एक मोबाइल फोन के ऑन होने से फोन की लोकेशन उत्तर प्रदेश के आगरा में पता चली। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में कार के रूट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर करीब 150 किलोमीटर तक आरोपित का पीछा किया।

इसी बीच पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के फास्टटैग को सर्विलांस पर रखा और उत्तर प्रदेश से नेपाल बार्डर की ओर जाने वाले विभिन्न टोल टैक्स कटौतियों की जानकारी निकाली, जिससे पुलिस को कार के उत्तर प्रदेश के इटावा के आसपास होने की जानकारी मिली।

यह भी पता चला कि कार कानपुर की ओर आगे बढ़ रही है। पुलिस ने पीछा करना जारी रखा और अंत में 100 किलोमीटर की आगे जाकर कानपुर देहात टोल बूथ के पास कार मिल गई। हालांकि, आरोपित चोर ने कार की गति बढ़ा दी और भागने की कोशिश जारी रखी, लेकिन पुलिस ने थोड़ी ही दूरी के अंदर आरोपित को कार सहित दबोच लिया।

आरोपित की पहचान विकासपुरी के देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी चोर के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल आरोपित के कब्जे से बलैनो कार, तीन मोबाइल फोन, सेट टॉप बॉक्स के साथ पांच एलईडी टीवी, दो लैपटाप, स्त्री, प्रिंटर, एक पर्स और कुछ कागजात बरामद कर लिए।

कौन है सुपरचोर बंटी?

बंटी ने वर्ष 1989 से शुरू हुए उसके चोरी के कारनामों ने दिल्ली पुलिस की नाक में दम कर दिया। साल 1993 में दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ा था, लेकिन वह पुलिसवालों को चकमा देकर भाग गया था। तब उसकी उम्र केवल 14 साल थी, लेकिन चोरियों का आंकड़ा 1991 में 20, 1992 में 41 और 1993 में 111 तक पहुंचा। इसके बाद बंटी ने दिल्ली, जालंधर, चंडीगढ़, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और चेन्नई में सैकड़ों चोरियां को अंजाम दिया।

बॉलीवुड के चलते चर्चा में आया चोर

वह लोगों की नजर में तब आया जब बंटी ने साल 2010 में प्रसिद्ध रियल्टी शो बिग बॉस में भाग लिया। हालांकि, शो के होस्ट सलमान खान और निर्माताओं के साथ बदसुलूकी करने के चलते उसे शो से निकाल दिया गया था, लेकिन इसके बाद बंटी चोर के जीवन पर बॉलीवुड में फिल्म भी बनाई गई।

फिल्म 'ओए लक्की, लक्की ओए' में बंटी चोर के कारनामों को दिखाया गया है। आरोपित बंटी को साल 2013 में केरल के तिरुवनंतपुरम में करोड़ों की एक चोरी के मामले में 10 साल की सजा मिली थी, जिसके बाद अब वह वापस दिल्ली आया है।

सूत्र बताते हैं कि आरोपित सुपरचोर हमेशा रात को दो बजे से लेकर सुबह छह बजे के बीच में चोरी करता है और चोरी करने वह अक्सर अकेले जाता है। चोरी के बाद वह फाइव स्टार होटल और रिजॉर्ट में रुककर इन पैसों को खर्च करता था, जब उसका पिछला पैसा खत्म होने लगता था तो फिर से वह चोरी करता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।