विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Trade Fair 2021: मिनी भारत से कम नहीं है हाल नं. 7 में लगा सरस मंडप, आधी आबादी दिखा रही देश की पूरी तस्वीर

By Mangal YadavEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 03:23 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 04:35 PM (IST)

IITF 2021 प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में एक मंडप ऐसा भी है जहां आधी आबादी देश की पूरी तस्वीर दिखा रहा है। यहां 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 130 स्टाल प्रदर्शित हैं जिन पर 260 महिला दस्तकार-शिल्पकार दिखाई पड़ती हैं।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के सरस पवेलियन में जूट से बने सामान को खरीदतीं युवतियां ’ ध्रुव कुमार
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के सरस पवेलियन में जूट से बने सामान को खरीदतीं युवतियां ’ ध्रुव कुमार

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में एक मंडप ऐसा भी है जहां आधी आबादी देश की पूरी तस्वीर दिखा रहा है। यहां 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 130 स्टाल प्रदर्शित हैं, जिन पर 260 महिला दस्तकार-शिल्पकार दिखाई पड़ती हैं। इन सभी महिलाओं को दीदी नाम दिया गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआइआरडीपीआर) द्वारा लगाए गए सरस आजीविका मेले में ग्रामीण भारत की शिल्पकलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है।

एनआइआरडीपीआर के महानिदेशक डा. जी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मेले के दौरान स्वयं सहायता समूह की इन महिलाओं के लिए वर्कशाप का भी आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बताया जा रहा है कि अपने उत्पाद को बाजार में कैसे बेहतर दिखा सकें और ग्राहकों को उसकी विशेषताएं बता सकें।

मंडप में अंडमान एंड निकोबार से बैंबू के उत्पाद, अरुणाचल प्रदेश से पारंपरिक कपड़े,, असम से कपड़े का मेटेरियल, केन एंड बैंबू उत्पाद, आंध्रप्रदेश से दक्षिण भारतीय अचार, तेल, हर्बल शहद, लकड़ी का हस्तशिल्प, साड़ी और साफ्ट खिलौने आदि, बिहार से मधुबनी पेंटिंग, सिल्क साड़ी, सोलर टार्च, लाह की चूड़ियां और प्राकृतिक शहद, छत्तीसगढ़ से काटन सूट, फुलकारी सूट, सिल्क साड़ी, मेटल आर्ट, ड्राई फ्रूट्स और स्नैक्स, पापड़, आम का अचार, हल्दी पाउडर, गुजरात से हैंडलूम आइटम, सिल्क साड़ी, दुपट्टा, बेड डेकोरेटिव आइटम, गोवा से कूची हैंडीक्राफ्ट्स और स्नैक्स, हरियाणा से काटन सूट, साड़ी, दुपट्टा, टेराकोटा आइटम, ड्रेस मेटेरियल, पारंपरिक ज्वेलरी, स्नैक्स में मशहूर महुआ लड्डू, हिमाचल प्रदेश से हैंडलूम आइटम, साक्स, हैंडबैग आदि व्यापार मेले में प्रदर्शित किया जा रहा है।

इसी तरह से जम्मू-कश्मीर से गोल्डन ग्रास उत्पाद, झारखंड से ट्राइबल ज्वेलरी, शहद, मिक्स अचार, दाल, आर्गेनिक वेजीटेबल और मसाले, चावल, दाल, साबुन के साथ ही स्नैक्स में हाथ के बनाए हुए चाकलेट, कर्नाटक से लकड़ी के खिलौने, पेपर, काफी पाउडर, केरल से कोकोनट आयल, कार्डामाम, पेपर, केले के चिप्स, स्नैक्स, हैंडमेड चाकलेट, लद्दाख से ड्राई फ्रूट्स, हैंड एमब्रोडरी वर्क, कार्पेट, लेदर पर्स और तेल, मध्य प्रदेश से चंदेरी साड़ी, जैगरी, दुपट्टा, गोंद, डेकोरेटिव आइटम, महाराष्ट्र से नींबू का अचार, मणिपुर से जलकुंभी से बने उत्पाद, मिजोरम से कड़ी पाउडर, ब्लैक पेपर, नागालैंड से बासकेट, सैंडल, ट्राइबल ज्वेलरी, ओडिशा से सबाई हैंडीक्राफ्ट, तासर साड़ी, पंजाब से जूट बैग, कुशा मैट, कुची हैंडीक्राफ्ट, वुलेन जैकट, पुडुचेरी से बेड ज्वेलरी, राजस्थान से ब्लाक पिंट्रेड बेडशीट, आयरन टूल्स प्रोडक्ट, तमिलनाडु के पारंपरिक कपड़े, स्पेशल साड़ी, तेलंगाना से स्पेशल साड़ी, त्रिपुरा के पारंपरिक कपड़े, उत्तराखंड के आर्गेनिक दालें, ग्रास बाक्स, टेराकोटा आइटम, उत्तर प्रदेश से हैंड एम्ब्राडरी वर्क, पाटरी वर्क, डिजाइनर बेडशीट, सिल्क साड़ी, बंगाल से होम डेकोर प्रोडक्ट, बैंगल, ज्वेलरी प्रदर्शित है।

इसके साथ ही फूड स्टाल पर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ भी मौजूद हैं। प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के रूप में अदरक, चाय, दाल, काफी, पापड़, सेब, अन्य फलों के जैम और अचार आदि उपलब्ध हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।