विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद का नया CCTV फुटेज आया सामने, हरियाणा के रेवाड़ी स्टेशन पर दिखे दोनों शूटर

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
Published: Sun, 10 Dec 2023 03:05 PM (IST)

करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के मुख्य आरोपियों का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें ...और पढ़ें

हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दिखे दो शूटर।
हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दिखे दो शूटर।

एजेंसी, नई दिल्ली। करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के मुख्य आरोपियों का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो आरोपी हत्या के एक दिन बाद हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर देखे जा रहे हैं। बता दें, 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेडी की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

सूत्रों के मुताबिक दोनों बदमाश हिसार जा रहे थे, जहां उसे उधम नामक शख्स से मिलना था। ताजा सीसीटीवी फुटेज में गोगामेड़ी के हत्यारों को रेवाडी रेलवे स्टेशन पर गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद दिखाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि उधम को दोनों आरोपियों को हिमाचल के कुल्लू ले जाने और उनके रहने के लिए जगह की व्यवस्था करने का काम सौंपा गया था। इस योजना के अनुसार, वे उधम की कार में कुल्लू के लिए रवाना हुए, लेकिन बाद में वे चंडीगढ़ लौट आए क्योंकि पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। सूत्रों ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी तब हुई, जब वे एक शराब की दुकान पर थे और शराब पी रहे थे और साजिश रच रहे थे। 

तीन आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को रविवार तड़के चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इन्हें दिल्ली लाया गया था। इससे पहले जयपुर पुलिस ने गोगामेडी की हत्या के आरोप में हरियाणा के महेद्रगढ़ निवासी रामवीर सिंह को गिरफ्तार किया था। 

एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ था ढेर

बता दें, गोगामेडी की जयपुर के श्याम नगर स्थित उनके आवास पर 5 दिसंबर को तीन हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसमें नितिन फौजी और रोहित राठौड़ भी शामिल थे। वहीं तीसरा बदमाश नवीन शेखावत की पुलिस के साथ मुठेभेड़ में मौत हो गई थी। 

ये भी पढ़ें- Sukhdev Singh Gogamedi: जयपुर में मर्डर, कनाडा में मास्टरमाइंड; चंडीगढ़ में गिरफ्तारी, सुखदेव सिंह की हत्या की साजिश का खुलासा