विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: तुर्किये में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की लाखों की ठगी, पूरे देश से कई लोगों को ठग चुके हैं आरोपी

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Abhi Malviya
Published: Thu, 06 Apr 2023 11:14 PM (GMT+05:30)

सरिता विहार इलाके में कार्यालय खोलकर तीन ठगों द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी का ...और पढ़ें

तीन ठगों द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी का मामला सामने आया है
तीन ठगों द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी का मामला सामने आया है

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सरिता विहार इलाके में कार्यालय खोलकर तीन ठगों द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। मामला प्रकाश में तब आया जब आरोपितों ने सोशल मीडिया पर तुर्किये में नौकरी दिलाने का वादा कर बदरपुर के एक व्यक्ति को शिकार बनाया। मामले में देश के कई राज्यों से लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल सरिता विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दिलावर सिंह अपने परिवार के साथ बदरपुर के मोलडबंद इलाके में रहते हैं। दिलावर सिंह ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि वह अबू धाबी में मैकेनिक की नौकरी करते थे। तीन साल पहले कोरोना के चलते वह देश वापस आ गये और फिर उन्हें नौकरी नहीं मिली। वह विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे थे।

इसी दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें सरिता विहार स्थित एक कंपनी एआर इंटरप्राइजेज द्वारा लोगों को तुर्किए में नौकरी दिलाने की जानकारी मिली। पीड़ित ने बताया कि वह कंपनी से संपर्क कर सरिता विहार स्थित पते पर पहुंचे। जहां उन्हें तीन शख्स अफरोज आलम, परवेज आलम और सोहेल आलम मिले। तीनों ने बताया कि उनका तुर्किये की कई कंपनियों से टाइअप है और वह वहां लोगों को नौकरी पर भेज रहे हैं।

आरोपितों ने नौकरी के लिए प्रोसेस करने के नाम पर एक लाख रुपए और पासपोर्ट जमा करा दिए। जिसके बाद आरोपितों ने कई बार में करीब दो लाख रुपए और ले लिए। आरोपितों ने टिकट और ई-वीजा भी दिया। लेकिन बाद में टिकट कैंसिल कर दिया। सोहेल आलम ने पीड़ित को बताया कि वह 10-10 के ग्रुप में लोगों को तुर्किये भेज रहे हैं। इसलिए थोड़ा इंतजार करना होगा। बाद में आरोपितों ने दिलावर को टिकट और पासपोर्ट लौटा दिया। उन्हें बताया कि उन्हें मुंबई होते हुए तुर्किये जाना है।

आरोपितों के पास अरूण, राजेश, पूरनमल, मौ. रफीक, अहमद रजा, सुरेश, मुनासिब अली, राशिद मोहम्मद सहित अन्य कई लोग और भी नौकरी के लिए आए हुए थे। इन्ही में शामिल सुरेश ने दिलावर को फोन कर बताया कि वह मुंबई न जाए क्योंकि उसके पास मौजूद टिकट और वीजा फर्जी है। पीड़ित ने जांच की तो वह फर्जी था। जिसके बाद उन्होंने आरोपितों के फोन मिलाए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

सभी पीड़ित आरोपितों के कार्यालय पहुंचे तो पाया कि आरोपित कार्यालय बंद कर फरार हो चुके थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। सरिता विहार थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।