गाजियाबाद में पकड़े डेढ़ लाख के नकली नोट, छोटे बाजारों में चला कर देते थे धोखा
खोड़ा पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये के नकली नोटों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके एक फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है।
By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 09:42 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 09:42 PM (IST)
गाजियाबाद, जेएनएन। खोड़ा पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये के नकली नोटों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके एक फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक नगर श्लोक कुमार ने बताया कि टी प्वाइंट खोड़ा कालोनी से चार आरोपितों को पकड़ा है।
इनके पास से 500 रुपये के 290 नोट व 100 रुपये के 90 नकली नोट भी बरामद हुए। पकड़े गए युवक थाना लिंकरोड क्षेत्र के अर्जुन कुमार, बदलू प्रसाद, जिला गोंडा निवासी जानकी यादव, राम कुमार हैं।
इनके फरार साथी पुराना अस्सी रोड जींद हरियाणा निवासी विजय कुमार की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि 30 प्रतिशत कमीशन पर विजय उन्हें नकली नोट उपलब्ध कराता था। नकली नोट साप्ताहिक बाजार या छोटी दुकानों पर चलाए जाते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें