Move to Jagran APP

DelhI: पूर्व महापौर सरिता चौधरी और आजाद सिंह भाजपा से निष्कासित, मारपीट के बाद गिरी गाज

पूर्व महापौर सरिता चौधरी और उनके पति आजाद सिंह को दिल्ली भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद ये कार्रवाई हुई है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 08:37 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 08:37 PM (IST)
DelhI: पूर्व महापौर सरिता चौधरी और आजाद सिंह भाजपा से निष्कासित, मारपीट के बाद गिरी गाज

नई दिल्ली, जेएनएन। पत्नी-पत्नी का विवाद पार्टी कार्यालय तक पहुंचना पूर्व महापौर सरिता चौधरी और उनके पति आजाद सिंह को भारी पड़ गया है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। सरिता चौधरी और आजाद सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की जानकारी प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और सह प्रभारी तरूण चुघ को भी दी गई है।

loksabha election banner

इससे पहले 24 सितंबर को भाजपा ने पूर्व महापौर सरिता चौधरी को 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' प्रकल्प के संयोजक पद से हटा दिया था। जबकि 20 सितंबर को आजाद सिंह को महरौली जिला भाजपा अध्यक्ष पद से हटा दिया था। ये कार्रवाई दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के निर्देश के बाद हुई थी।

AAP ने की थी भाजपा की आलोचना

सरिता चौधरी और आजाद सिंह के बीच हुए मारपीट को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तंज कसा था। पार्टी प्रवक्ता आतिशी ने घटना की निंदा करते हुए भाजपा को महिला विरोधी करार दिया था। उन्होंने कहा था कि जब भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला नेता सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं की सुरक्षा भाजपा कैसे करेगी। जबकि आप नेता राखी बिड़ला ने भाजपा की आलोचना की थी।

ये है मामला

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में दक्षिणी दिल्ली की पूर्व महापौर सरिता का पति आजाद सिंह से 19 सितंबर को विवाद हुआ था। पार्टी कार्यालय में दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि बात मारपीट तक पहुंच गई थी। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी वजह से विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। पार्टी नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया और दोनों को उनके पदों से मुक्त कर दिया। अब सरिता चौधरी और आजाद सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक 

ये भी पढ़ेंः देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का विरोध, गाजियाबाद में रोका, दिल्ली में प्रदर्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.