विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, थाने के बाहर प्रदर्शन

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 03:40 PM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 09:40 PM (IST)

महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक पिछले 9 सालों से उसका यौन शोषण कर रहे थे। पूर्व विधायक ...और पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, थाने के बाहर प्रदर्शन
कांग्रेस के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, थाने के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली [जेएनएन]। कांग्रेस के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला कार्यकर्ता ने नेताजी सुभाष प्लेस थाने में शिकायत दी है। कुछ लोगों ने थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस इस मामले की जांच करने की बात कह रही है। वहीं पूर्व विधायक से बात करने की कोशिश की गई पर उनका मोबाइल फोन बंद मिला।

महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक पिछले 9 सालों से उसका यौन शोषण कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए विपक्षी दलों के नेता भी सक्रिय हो गए हैं। चर्चा की आरोप लगाने वाली महिला नगर निगम के आगामी चुनाव में पार्टी से टिकट की दावेदारी भी पेश की है। ऐसे में यह मामला राजनीतिक रूप लेता हुआ दिख रहा है। 

यह भी पढ़ें: सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, बोला- अब इसके साथ रहूंगा

यह भी पढ़ें: पहचान छिपाने के लिए दुष्कर्म के बाद 5 साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट