Move to Jagran APP

दिल्ली के पूर्व मंत्री का दावा, भाजपा अपने ही सर्वे में बुरी तरह से हार रही है MCD चुनाव

Delhi MCD Election 2022 AAP विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज का दावा है कि भाजपा ने दिल्ली में अभी सर्वे कराया है जिसके हिसाब से नगर निगम चुनाव में भाजपा की 272 में से 45 सीटें भी नहीं आ रही हैं।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 07:35 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 07:35 AM (IST)
दिल्ली के पूर्व मंत्री का दावा, भाजपा अपने ही सर्वे में बुरी तरह से हार रही है MCD चुनाव
दिल्ली के पूर्व मंत्री का दावा, भाजपा अपने ही सर्वे में बुरी तरह से हार रही है MCD चुनाव

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में अभी तकरीबन 9 महीने का समय है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासत तेज हो गई है। AAP विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज का दावा है कि भाजपा ने दिल्ली में अभी सर्वे कराया है जिसके हिसाब से नगर निगम चुनाव में भाजपा की 272 में से 45 सीटें भी नहीं आ रही हैं। भाजपा की आगामी निगम चुनावों में बहुत करारी हार होने जा रही है।

loksabha election banner

इस बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने निगम पार्षदों को पार्टी से निकाले जाने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। AAP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि उनकी पार्टी ने गत अप्रैल में सामने लाया था कि भाजपा के निगम पार्षद लोगों को लूट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब निगमों के चुनाव में हार के डर से भाजपा लीपापोती कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तीन पार्षदों को पत्र लिखा है कि आर्थिक भ्रष्टाचार की शिकायतों की वजह से आपको पार्टी से छह साल के लिए निकाला जा रहा है। भारद्वाज ने सवाल किया में आदेश गुप्ता बताएं कि जब आर्थिक भ्रष्टाचार की शिकायतें थीं तो इतने दिनों तक इंतजार किस बात का कर रहे थे? उन्होंने कहा कि भाजपा अब फिर दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाना चाहती है। भ्रष्टाचार के नाम पर पार्टी से निकालना कार्रवाई नहीं है बल्कि इनकी सीबीआइ, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के साथ साथ सतर्कता विभाग से जांच होनी चाहिए और इन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव के मद्देजर दिल्ली में अभी सर्वे कराया है जिसके हिसाब से दिल्ली के तीनों नगर निगम चुनाव में भाजपा की 272 में से 45 सीटें भी नहीं आ रही हैं। भाजपा की आगामी निगम चुनावों में बहुत करारी हार होने जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.