Move to Jagran APP

दिल्ली में विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी की हत्या, दो गुटों के बीच मारपीट में गई शख्स की जान

वह इन दिनों पैरोल पर बाहर आकर अपने साथियों नईम रफीक और सुंदर लाल के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के ओल्ड प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास रहता था। मोहम्मद राजा का घर मंडावली में है लेकिन वह सड़क पर ही रहता था।

By Dhananjai MishraEdited By: Abhishek TiwariPublished: Thu, 23 Mar 2023 09:42 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2023 09:42 AM (IST)
दिल्ली में विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी की हत्या, दो गुटों के बीच मारपीट में गई शख्स की जान
दिल्ली में विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी की हत्या

नई दिल्ली, जागरण संवादाता। पहाड़गंज इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक गुट ने दूसरे गुट के चार सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें मोहम्मद राजा नाम के शख्स की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। मोहम्मद राजा डेनमार्क की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी था, आजीवन कारावास की सजा मिली थी।

loksabha election banner

डेनमार्क महिला से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

14 जनवरी 2014 में पहाड़गंज के स्टेट इंट्री रोड पर डेनमार्क महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस वारदात में शामिल राजा को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा दी थी। वह इन दिनों पैरोल पर बाहर आकर अपने साथियों नईम, रफीक और सुंदर लाल के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के ओल्ड प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास रहता था। मोहम्मद राजा का घर मंडावली में है, लेकिन वह सड़क पर ही रहता था।

इसी इलाके में रहने को लेकर सुनील और सरवन इनके साथियों से विवाद हो रहा था। बुधवार तड़के सुनील और सरवन अपने साथियों के साथ लाठी डंडों के साथ आए। सभी पर टूट पड़े। इसकी वजह से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी सुबह नौ बजे पुलिस को मिली। फिर आनन फानन में सभी को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन राजा को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में पुलिस ने सरवन को साथ गिरफ्तार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.