Delhi News: पटना में लैंड नहीं हो सकी फ्लाइट तो वापस दिल्ली एयरपोर्ट भेजा
Delhi Patna Flight दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ी गो-एयर की फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर उतर नहीं पाई। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को वापस दिल्ली भेज दिया गया। उसके बाद दूसरे विमान से यात्रियों को वापस पटना रवाना किया।
नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ी गो-एयर की फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर उतर नहीं पाई। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को वापस दिल्ली भेज दिया गया। उसके बाद दूसरे विमान से यात्रियों को वापस पटना रवाना किया।
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से गो-एयर की फ्लाइट मंगलवार को यात्रियों को लेकर पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ी थी। जब विमान पटना पहुंचा तो एयरपोर्ट पर उतर नहीं पाया। फ्लाइट लैंड न करने की वजह तकनीकी खराबी सामने आई।
जानकारी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट पहुंचने से पहले यात्रियों से भरी फ्लाइट को पायलट ने लैंड कराने से इनकार कर दिया। दिल्ली से उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी बताकर विमान को वापस दिल्ली में ही लैंड कराया गया। इसके बाद पैसेंजर को दिल्ली उतारा गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान के दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही उसमें कुछ तकनीकी खराबी की जानकारी मिली।
बताया जाता है कि गो एयर की फ्लाइट G8-131 ने मंगलवार को दिल्ली से पटना आने के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर 02:10 बजे विमान को पटना में लैंड करना था। इस बीच दिल्ली से उड़ान भरते ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने विमान को पटना तक ले जाने से इनकार कर दिया।
तुरंत फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया। बताया जा रहा है कि अब दूसरी फ्लाइट आने के बाद पटना के यात्रियों को दिल्ली से भेजा गया है।