विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइआइटी दिल्ली के पांच सेवानिवृत्त प्रोफेसरों ने की छात्रों के लिए अवार्ड और स्कालरशिप की घोषणा

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sun, 05 Sep 2021 08:52 AM (IST)

आइआइटी के निदेशक का कहना है कि दानदाताओं की ओर से प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति आइआइटी दिल्ली में स्नातक ...और पढ़ें

आइआइटी दिल्ली के पांच सेवानिवृत्त प्रोफेसरों ने की छात्रों के लिए अवार्ड और स्कालरशिप की घोषणा
आइआइटी दिल्ली के पांच सेवानिवृत्त प्रोफेसरों ने की छात्रों के लिए अवार्ड और स्कालरशिप की घोषणा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली के पांच सेवानिवृत्त प्रोफेसरों ने छात्रों के लिए अवार्ड और स्कालरशिप प्रदान करने की घोषणा की है। इसका सारा खर्च वे खुद उठाएंगे। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने यह घोषणा की है। घोषणा करने वालों में प्रो, कुशल सेन, अनुराग शर्मा, एसएन सिंह, डी सुब्बाराव और प्रोफेसर एम चतुर्वेदी शामिल हैं। ये सभी आइआइटी दिल्ली से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आइआइटी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर पहले से ही छात्र पुरस्कारों और अनुसंधान उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्य करते रहे हैं।

आइआइटी के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव का कहना है कि दानदाताओं की ओर से प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति आइआइटी दिल्ली में स्नातक छात्रों के ट्यूशन खर्च को चुकाने में मदद करती है, जबकि पुरस्कार छात्रों को शिक्षा, अनुसंधान और सह पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

इससे पहले प्रो. एसएन माहेश्वरी ने आइआइटी में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रो. विपुल और महेश चतुर्वेदी की ओर से चतुर्वेदी विशिष्ट फैलोशिप की स्थापना में की गई थी। वही प्रोफेसर महेश चतुर्वेदी, जो अब 96 वर्ष के हैं, 1986 में दिल्ली से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने 2007 में संस्थान में नीति अध्ययन केंद्र की स्थापना की थी।

इन पुरस्कारों को स्थापित करने की प्रेरणा मिलने के बारे में प्रो कुशाल सेन ने कहा कि आइआइटी दिल्ली ने हमें सब कुछ दिया है। इसलिए हम देखना चाहेंगे कि अधिक से अधिक छात्र आइआइटी दिल्ली में स्नातक और स्नातक अनुसंधान को अपने करियर के रूप में अपनाएं।

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर किया सम्मानित

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर कांस्टीट्यूशन क्लब में देश भर की अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए भारत रत्न डा. राधा कृष्णन स्मृति शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। इंद्रप्रस्थ शिक्षा एवं खेल विकास संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जयंत मिश्र, फायर सर्विस के डिप्टी चीफ धर्मपाल भारद्वाज और पूर्व सांसद जय प्रकाश को सम्मानित किया गया। संस्था के संरक्षक डॉ. भरत झा ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर हंसराज सुमन और एमबीएस स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के निदेशक प्रोफेसर बीएस बग्गा को लाइफटाइम अचीवमैंट सम्मान से सम्मानित किया गया।स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।