विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fire in Delhi: दिवाली पर कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकल कर्मी घायल; चार को बचाया

By AgencyEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 24 Oct 2022 09:07 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2022 09:21 PM (IST)

Delhi Fire News पूर्वी दिल्ली जिले के गांधी नगर इलाके में सोमवार को दिवाली के दिन एक कपड़ा फैक्ट्री में ...और पढ़ें

दिवाली पर कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़िया पहुंची
दिवाली पर कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़िया पहुंची

नई दिल्ली, एजेंसी। पूर्वी दिल्ली जिले के गांधी नगर इलाके में सोमवार को दिवाली के दिन एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई। जहां फंसे चार लोगों को रेस्क्यू (बचाया) किया गया। वहीं, लोगों को बचाते समय दो दमकल कर्मी भी घायल हो गए।

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, गांधी नगर इलाके में शाम छह बजकर 50 मिनट पर गली नंबर 12 रघुबर पुरा-2 की एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग रघुबर पुरा-2 की गली नंबर 12 में लगी थी। जहां आग बुझाने और राहत बचाव के दौरान दो कर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने का कारण नहीं पता

एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि कारखाने की तीसरी मंजिल से चार लोगों को बचाकर आग पर काबू पा लिया गया। आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। साथ ही आग से हुए नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है।

दिवाली पर आग की घटना को लेकर फायर ब्रिगेड मुस्तैद

दिल्ली अग्निशमन सेवा (Delhi Fire Service) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि राजधानी में सरकार द्वारा पटाखों पर बैन लगाने से उम्मीद है कि यहां आग लगने की घटनाएं ज्यादा नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि हमने आग की घटनाओं से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं और सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी पूरी है।

दिल्ली में बनाए 30 फायर पोस्ट

अतुल गर्ग ने कहा कि दिल्ली में हमारे 64 फायर स्टेशन हैं और इसके अलावा हमने लगभग 30 फायर पोस्ट बनाए हैं। ये फायर पोस्ट दिवाली के दौरान वार्षिक कॉल के विश्लेषण के आधार पर चयनित क्षेत्रों में बनाए जाते हैं। ये उन क्षेत्रों में बनाए जाते हैं, जहां से फायर स्टेशन बहुत दूर है। ड्रोन के साथ ऊंची इमारतों तक पहुंचने की भी तैयारी कर ली है।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: सीएम केजरीवाल का दावा- एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली नहीं

ये भी पढ़ें- Delhi Diwali: दिवाली पर फायर ब्रिगेड की भी तैयारी, बनाए 30 Fire पोस्ट; भीड़भाड़ वाले इलाकों में गाड़ियां तैनात