विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Diwali: दिवाली पर फायर ब्रिगेड की भी तैयारी, बनाए 30 Fire पोस्ट; भीड़भाड़ वाले इलाकों में गाड़ियां तैनात

By AgencyEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 24 Oct 2022 03:47 PM (IST)

दिवाली के त्योहार पर दमकल विभाग भी अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा बढ़ा दी है। ...और पढ़ें

दिवाली पर फायर ब्रिगेड की भी तैयारी, बनाए 30 Fire पोस्ट; भीड़भाड़ वाले इलाकों में गाड़ियां तैनात
दिवाली पर फायर ब्रिगेड की भी तैयारी, बनाए 30 Fire पोस्ट; भीड़भाड़ वाले इलाकों में गाड़ियां तैनात

नई दिल्ली, एजेंसी। दिवाली के त्योहार पर दमकल विभाग भी अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने एहतियात के तौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों के पास अपनी दमकल गाड़ियों को तैनात कर दिया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (Delhi Fire Service) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि राजधानी में सरकार द्वारा पटाखों पर बैन लगाने से उम्मीद है कि यहां आग लगने की घटनाएं ज्यादा नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि हमने आग की घटनाओं से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं और सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी पूरी है।

ड्रोन भी किए तैयार

ड्रोन के साथ ऊंची इमारतों तक पहुंचने की भी तैयारी कर ली है। उम्मीद है कि पटाखों पर प्रतिबंध के चलते आगजनी की घटनाए ज्यादा नहीं होंगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दमकल की गाड़ियां तैनात की गईं हैं।

दिल्ली में बनाए 30 फायर पोस्ट

अतुल गर्ग ने कहा कि दिल्ली में हमारे 64 फायर स्टेशन हैं और इसके अलावा हमने लगभग 30 फायर पोस्ट बनाए हैं। ये फायर पोस्ट दिवाली के दौरान वार्षिक कॉल के विश्लेषण के आधार पर चयनित क्षेत्रों में बनाए जाते हैं। ये उन क्षेत्रों में बनाए जाते हैं, जहां से फायर स्टेशन बहुत दूर है।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिवाली की रात से पहले ही दिल्ली NCR की हवा जहरीली, खराब से भी खराब श्रेणी में पहुंचा AQI

ये भी पढ़ें- Delhi Car Blast Fire: धमाके के साथ कार में लगी आग, अंदर फंसा ड्राइवर; जलकर दर्दनाक मौत