विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali पर दिल्ली NCR में कई जगह लगी आग, ग्रेटर नोएडा में एक फ्लैट से भी उठी लपटें; कई दुकानें भी जलकर राख

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 24 Oct 2022 11:04 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2022 12:31 AM (IST)

Delhi NCR Fire Incident in Diwali 2022 दिवाली के दिन सोमवार दो दो जगह आगजनी की घटना हुई। दमकल विभाग ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा की वेदांतम सोसायटी में लगी आग।
ग्रेटर नोएडा की वेदांतम सोसायटी में लगी आग।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिवाली के दिन सोमवार को दिल्ली एनसीआर में कई जगह आगजनी की घटना हुई। दिल्ली दमकल विभाग (Delhi Fire Service) के अनुसार, सोमवार शाम को प्रशांत विहार इलाके के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। जहां दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। वहीं, ग्रेटर नोएडा में एक फ्लैट में आग लग गई।

कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में शाम छह बजकर 50 मिनट पर गली नंबर 12 रघुबर पुरा-2 की एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग रघुबर पुरा-2 की गली नंबर 12 में लगी थी। जहां आग बुझाने और राहत बचाव के दौरान दो कर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिवाली पर आग की घटना को लेकर फायर ब्रिगेड मुस्तैद

दिल्ली अग्निशमन सेवा (Delhi Fire Service) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि राजधानी में सरकार द्वारा पटाखों पर बैन लगाने से उम्मीद है कि यहां आग लगने की घटनाएं ज्यादा नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि हमने आग की घटनाओं से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं और सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी पूरी है।

ग्रेटर नोएडा में भी लगी आग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वेदांतम सोसायटी के एक फ्लैट में दिवाली पर आग लग गई। इस दौरान दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौक पर पहुंची और आग को बुझाया।

गाजियाबाद में लगी आग

दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले (उत्तर प्रदेश) में दूधेश्वर नाथ मंदिर के गुरुकुल में आग लग गई। इस दौरान मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान घटनास्थल पर लोग भी इकट्ठे हो गए।

ये भी पढ़ें- Fire in Delhi: दिवाली पर कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकल कर्मी घायल; चार को बचाया

हरियाणा के रेवाड़ी में लगी आग

रेवाड़ी जिले के माडल टाउन में शिव चौक के निकट स्थित मोबाइल की दुकान में सोमवार रात को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखे लाखों रुपए के मोबाइल व अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब आग की लपटें उठती हुई देखी तो दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फरीदाबाद में लगी आग

दिल्ली से सटे फरीदाबाद (हरियाणा) जिले के अजरौंदा गांव स्थित मेन मार्केट में बर्तन व्यापारी की दुकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बड़े से छोटे गैस सिलेंडर में गैस भरते समय में दुकान में आग लग गई।