विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Fire: आईटीबीपी कार्यालय में लगी आग, दमकल की नौ गाड़ियां पहुंची; हादसे में कोई हताहत नहीं

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 17 Apr 2023 11:58 PM (IST)

Delhi ITBP Office Fire दिल्ली के लोधी रोड इलाके में सोमवार शाम को ITBP ऑफिस में भयंकर आग लग गई। ...और पढ़ें

Delhi Fire: आईटीबीपी कार्यालय में लगी आग, दमकल की नौ गाड़ियां पहुंची; हादसे में कोई हताहत नहीं
Delhi Fire: आईटीबीपी कार्यालय में लगी आग, दमकल की नौ गाड़ियां पहुंची; हादसे में कोई हताहत नहीं

दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। लोधी रोड इलाके में सोमवार शाम को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) फोर्स के मुख्यालय में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग के चलते निकलता धुआं इमारत के कई फीट ऊपर तक दिखता रहा। दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग आईटीबीपी मुख्यालय की दूसरे मंजिल पर लगी थी और घटनास्थल पर दमकल की नौ गाड़ियों को तत्काल काबू पाने के लिए भेज दिया गया।

हादसे में कोई हताहत नहीं

फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार, सोमवार शाम 06.51 पर आईटीबी कार्यालय में आग लगने की सूचना विभाग को मिली। सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर आग पर काबू पाने के लिए भेज दिया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 07.40 बजे आग पर काबू पा लिया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक गाड़ियां वापस नहीं गई थीं।

पूर्वी दिल्ली में कपड़ा फैक्ट्री लगी आग

पूर्वी दिल्ली के चौहान बांगर जींस सिलाई की कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है और न ही किसी जनहानि की सूचना मिली है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।