ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री और दिल्ली के मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई।
By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 12:43 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 03:30 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग सुबह छह बजे के करीब लगी थी। आग लगते ही आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग भी बाहर आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड को फोन पर सूचना दे दी। आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इससे पहले रविवार को एक अन्य जगह फैक्ट्री में आग लग गई थी। यह आग उन्नाव की एक चिप्स फैक्ट्री में लगी थी। यहां बड़ा हादसा लोगों की सूझबूझ से टल गया। जिस वक्त वहां आग लगा वहां कई काम करने वाले मौजूद थे। वहां मौजूद करीब 400 कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित निकाला गया। दमकल मौके पर पहुंच चुकी है। आग बुझाने का काम जारी है। फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें