Move to Jagran APP

कपिल के शो में विश्वास को भारी पड़ी कॉमेडी, महिलाओं के अपमान पर FIR दर्ज

विश्वास के खिलाफ शिकायत दिल्ली में दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि शो के दौरान विश्वास ने महिलाओं पर अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की है।

By Amit MishraEdited By: Published: Wed, 05 Jul 2017 11:27 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 03:42 PM (IST)
कपिल के शो में विश्वास को भारी पड़ी कॉमेडी, महिलाओं के अपमान पर FIR दर्ज
कपिल के शो में विश्वास को भारी पड़ी कॉमेडी, महिलाओं के अपमान पर FIR दर्ज

नई दिल्ली [जेएनएन]। आम आदमी पार्टी के नेता व कवि कुमार विश्वास की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। विश्वास के खिलाफ महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि विश्वास ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमिडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

loksabha election banner

कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में कहा है कि शो के दौरान विश्वास ने महिलाओं पर अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की है। 

क्या कहा था कुमार विश्वास ने 

कुमार ने शो में कहा कि चुनाव के समय अपनी कॉलोनी या अपनी जगह से चुनाव लड़ने पर बड़ी दिक्कत हो जाती है। यानी जिस लड़की से आपका अफेयर चला हो उसके पति को भी 'जीजा जी' कहना पड़ता है। जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं।

महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं

शिकायतकर्ता ने बताया है कि जब वह अपनी बेटी के साथ बैठकर यह शो देख रही थीं तो उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं? इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

विवादों में फंस चुके हैं विश्वास

बता दें कि कुमार विश्वास पहले भी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में फंस चुके हैं। उन्होंने अपने एक प्रोग्राम में दक्षिण भारतीय नर्सों के रूप रंग को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी।  

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली में बड़े पेंशन घोटाले की आशंका, समाज कल्याण विभाग में खलबली

यह भी पढ़ें: बढ़ सकती हैं 'आप' की मुश्किलें, लोकायुक्त अदालत में सबूत देंगे कपिल मिश्रा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.