विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather News Update: पढ़िये- बारिश की संभावना और ठंड बढ़ने को लेकर IMD का ताजा अपडेट

By Jp YadavEdited By:
Published: Tue, 19 Oct 2021 08:01 AM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 08:18 AM (IST)

Weather News Update मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से हवा की दिशा भी उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। इसके साथ पहाड़ों ...और पढ़ें

Weather News Update: बदले मौसम के मिजाज से बढ़ा ठंडक का एहसास, 9 डिग्री गिरा पारा
Weather News Update: बदले मौसम के मिजाज से बढ़ा ठंडक का एहसास, 9 डिग्री गिरा पारा

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दो दिन की झमाझम बारिश ने दिल्ली वासियों को ठंडक का एहसास भी अच्छे से करा दिया है। अधिकतम तापमान नौ डिग्री तक गिर गया। बुधवार से हवा की दिशा भी उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। इसके साथ पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की ठंडक भी दिल्ली आने लगेगी। हालांकि आने वाले दिनों में अभी ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड अब धीरे धीरे और बढ़ेगी।

इससे पहले सोमवार को सुबह लोग सोकर उठे तो बाहर झमाझम बारिश हो रही थी। ठंडी हवा के साथ रिमझिम फुहारों का दौैर बाद में भी दिन भर जारी रहा। यही वजह रही कि लोगों का पंखा भी नहीं सुहाया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अक्टूबर में सर्दियों की बारिश तो होती है, लेकिन अमूमन ऐसी नहीं। पिछले दो दिनों में दिल्ली वासियों ने जो बारिश देखी, यह अप्रत्याशित थी।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि मानसून की वापसी के बाद दिल्ली में बारिश लगभग गायब हो जाती है। आमतौर पर दिसंबर मध्य तक बारिश बहुत कम होती है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभों के असर से ही बारिश होती है। लेकिन इस बार मध्य प्रदेश पर निम्न दबाव के क्षेत्र के साथ मजबूत पूर्वी प्रवाह और जम्मू कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजधानी में भारी बारिश हुई। अब यह मौसम प्रणाली दिल्ली से दूर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ओर बढ़ रही है। इसके कारण अगले 24 घंटों में इन सब डिवीजनों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है और बाद में मध्यम स्तर की हो जाएगी।

दिल्ली और उपनगरों में ज्यादातर हल्की बारिश की गतिविधि का अनुभव होगा जो मुश्किल से 24 घंटे तक चलेगा। मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा और अगले पांच छह दिनों तक अच्छा रहेगा। संभावित रूप से 25 अक्टूबर के बाद हल्की बारिश होने की उम्मीद है।