Delhi Election 2025: प्रपोज डे पर होगा दिग्गजों के भाग्य का फैसला, BJP समेत AAP-कांग्रेस के नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
Delhi Elections 2025 वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत चुनावी मौसम के साथ हो रही है। 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा जिसमें दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मध्यप्रदेश महाराष्ट्र असम हरियाणा राजस्थान के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने भी चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस ने भी राहुल गांधी प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चुनावी सभाएं कीं। कम और अधिक मतदान को लेकर नेताओं की सांसे अटकी हुई हैं।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: चुनावी मौसम के साथ ही दिल वालों के लिए दो दिन बाद वैलेंटाइन सप्ताह का आगाज हो रहा है। यूं तो दिल्ली वाले भी दिल वाले हैं और बुधवार को दिल खोलकर मतदान कर रहे हैं।
इस मतदान (Delhi Voting) से ही यमुना पार में हो रहे 16 विधानसभा सीटों के चुनाव के साथ ही दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा। इन सीटों पर भाजपा (bjp), कांग्रेस (congress) और आप (AAP) के शीर्ष नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। खासकर मध्यप्रदेश ,महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, राजस्थान के मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री की प्रतिष्ठा दाव पर है।
कम और अधिक मतदान को लेकर नेताओं की अटकी सांसे
दरअसल उक्त नेताओं ने इन क्षेत्रों में चुनावी जनसभा करने के साथ रोड़ शो तक किया। कांग्रेस से राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी,मल्लिकार्जुन खरगे ने भी चुनावी सभाएं करके कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाने का जी तोड़ प्रयास किया।
कम और अधिक मतदान को लेकर नेताओं की सांसे अटकी हुईं है। बूथ एजेंटों को नींद नहीं आ रही है। दिन में ही नहीं रात में भी वोट डालने (Delhi Chunav Voting) के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। यूं तो हर दिन प्रेम करने वालों के लिए खास होता है।
रोज डे से होती है वैलेंटाइन वीक (Valentines Week) की शुरुआत
जो लोग नए प्यार की शुरुआत करने वाले हैं, उनके लिए तो वैलेंटाइन वीक खास मौका होता ही है, साथ ही शादीशुदा जोड़ों, और आशिकों को भी ऐसा उत्सव है, जिसमें वह अपने साथी संग रिश्ते को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हर साल सात फरवरी को रोज डे से होती है, जो कि 14 फरवरी तक मनाया जाता है। इस बार प्रपोज डे के दिन आठ फरवरी को दिल्ली चुनाव का परिणाम घोषित होगा। इस पर देश-दुनिया के नेताओं की निगाहें टिकी हुई हैं।
-
7 फरवरी (शुक्रवार) रोज डे
-
8 फरवरी (शनिवार) प्रपोज डे
-
9 फरवरी (रविवार) चॉकलेट डे
-
10 फरवरी (सोमवार) टेडी डे
-
11 फरवरी (मंगलवार) - प्रॉमिस डे
-
12 फरवरी (बुधवार) हग डे
-
13 फरवरी (गुरुवार) किस डे
-
14 फरवरी (शुक्रवार) वैलेंटाइन डे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।