विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kisan Andolan: इंटरनेट मीडिया पर वायरल इफ्तार पार्टी के वीडियो पर राकेश टिकैत ने दी सफाई

By Jp YadavEdited By:
Published: Thu, 22 Apr 2021 11:49 AM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 12:16 PM (IST)

Kisan Andolan इफ्तार पार्टी का एक वीडियो वायरल होने पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सफाई ...और पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की फाइल फोटो।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव और खतरे के बावजूद दिल्ली-यूपी और हरियाण के बॉर्डर पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। शाहजहांपर, टीकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर यूपी-हरियाणा और पंजाब के किसान 28 नवंबर से जमा हैं और तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को पूरी तरह से वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस बीच इफ्तार पार्टी का एक वीडियो वायरल होने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सफाई दी है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के मेवात जिले के पुन्हाना सुनहरा बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में पुन्हाना के किसान नेता रशीद एडवोकेट ने पिछले दिनों रोजा इफ्तार पार्टी दी थी।

वहीं, एक और वीडियो वायरल है, जो 15 अप्रैल का है, जिसे किसान संगठन की ओर से ही जारी किया गया है। इसमें भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत और यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन भी मौजूद थे। इसमें भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष के बेटे गौरव टिकैत भी शामिल थे और इसमें उन्होंने कहा था कि हमारे देश की संस्कृति हिंदू मुस्लिम कौमी एकता की परिचायक है। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को लेकर समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि प्रदर्शन स्थल पर किसान एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर बैठे हैं। सरकार द्वारा 50 लोगों की अनुमति है, ऐसे में यहां पर 22-35 लोग ही बैठे हैं। कोई एक-दूसरे से नहीं मिला, किसी ने हाथ तक नहीं मिलाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपने घरों पर हैं। हम उन्हें और कहां जाने के लिए कहेंगे? क्या कोरोना वायरस संक्रमण सिर्फ यहीं पर फैला है? हम यहां पर पिछले पांच महीने से हर रहे हैं। अब यह हमारा घर बन चुका है। कुछ किसानों कोरोना वैक्सीन की पहले डोज ले ली है और दूसरी वैक्सीन लेने की जद्दोजहद कर रहे हैं। हमने तो कहा है कि यहां पर एक शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीन दी जाए।

 ये भी पढ़ेंः नोएडा व ग्रेटर नोएडा के कोविड अस्पतालों में आक्सीजन की भारी किल्लत, कुछ घंटे का बचा स्टाक

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेताओं में शुमार राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान यूपी गेट पर 28 नवंबर से ही धरना दे रहे हैं। किसान प्रदर्शनकारियों की मांग है कि तीनों केंद्रीय कृषि कानून वापस लिए जाएं।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली को रोजाना 700 टन आक्सीजन चाहिए, संकट की घड़ी में करें मददः केजरीवाल

यूपी व हरियाणा से दिल्ली में नहीं आने दी जा रही ऑक्सीजन, प्लांट पर तैनात की पुलिस; दखल दे केंद्र: मनीष सिसोदिया