विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली को रोजाना 700 टन आक्सीजन चाहिए, संकट की घड़ी में करें मददः केजरीवाल

By Mangal YadavEdited By:
Published: Thu, 22 Apr 2021 12:08 PM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 12:22 PM (IST)

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आक्सीजन की कमी से कुछ दिनों से दिल्ली में अफरातफरी हुई है। दिल्ली ...और पढ़ें

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने की केंद्र से 700 मीट्रिक टन आक्सीजन की मांग
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने की केंद्र से 700 मीट्रिक टन आक्सीजन की मांग

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। राजधानी दिल्ली में कोरोना को लेकर बिगड़ चुके हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आक्सीजन की कमी से कुछ दिनों से दिल्ली में अफरातफरी हुई है। दिल्ली को 700 टन आक्सीजन प्रतिदिन चाहिए। सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली को 378 टन से कोटा बढ़ाकर 480 टन कर दिया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को कई कंपनियों से आक्सीजन आनी है। मगर दूसरे राज्यों ने कुछ समस्या खड़ी की है। दिल्ली आने वाले आक्सीजन को रोक दिया है। राज्य कह रहे हैं पहले अपने राज्य को आक्सीजन देंगे फिर दिल्ली को जाने देंगे। यह ठीक बात नहीं है। कोटा केंद्र ने बढ़ाया है। इसलिए दिल्ली के हिस्से की आक्सीजन मिलनी चाहिए। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह संकट की घड़ी है, हमें राज्यों की सीमाओं में नहीं बंटना है। अगर हम राज्यों में बंट गए तो भारत नहीं बचेगा। एक होकर लड़ेगे तो मजबूत हाेंगे। दूसरे राज्यों से अपील है कि हम सब एक होकर लड़ेगे ताे अच्छे से लड़ाई लड़ पाएंगे। दिल्ली से दूसरे राज्यों की मदद देनी हाेगी तो हम दूसरे राज्यों को देंगे। डाक्टर किसी राज्य को देने होंगे तो हम उसे भी देंगे। कोई मदद देनी होगी तो उसे देंगे।

ओड़िशा से हवाई जहाज के जरिये आक्सीजन लाएंगे

सीएम ने कहा कि केंद्र ने कुछ आक्सीजन ओड़िशा से देने की स्वीकृति दी है। वहां से आक्सीजन आने में समय लगेगा। इसलिए हम हवाई जहाज के जरिये आक्सीजन लाएंगे। दिल्ली को आक्सीजन की कमी दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।सीएम ने कहा कि हम केंद्र के साथ साथ दिल्ली हाई कोर्ट का भी आभार करना चाहते हैं। हाई कोर्ट ने भी पिछले दो तीन दिनों में हमारी बहुत मदद की है।

यूपी व हरियाणा से दिल्ली में नहीं आने दी जा रही ऑक्सीजन, प्लांट पर तैनात की पुलिस; दखल दे केंद्र: मनीष सिसोदिया

 

Rakesh Tikait ने दी केंद्र सरकार को चेतावनी, जबरन आंदोलन खत्म करवाया तो गांवों में नहीं मिलेगी भाजपा नेताओं को एंट्री

बता दें कि कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ ही दिल्ली में आक्सीजन की किल्लत शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार की अपील पर केंद्र ने 378 टन से रोजाना का कोटा बढ़ाकर 480 टन कर दिया है। सीएम ने इसे बढ़ाकर सात सौ  टन करने की मांग की है।

 ये भी पढ़ेंः नोएडा व ग्रेटर नोएडा के कोविड अस्पतालों में आक्सीजन की भारी किल्लत, कुछ घंटे का बचा स्टाक

जानिये- दिल्ली में कहां मुफ्त मिल रही है ऑक्सीजन, अब तक सैकड़ों मरीजों की बचाई गई जान