Move to Jagran APP

लड़कियों को जाल में फंसाता था तेलंगाना का ये फर्जी जज, जानें- क्या थी वजह

गिरफ्तार आरोपी लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था। वह लोगों को गुरुग्राम के सेक्टर-102 में ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिलाने का भी झांसा देता था। वह ज्यादातर लड़कियों को फंसाता था।

By Amit SinghEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 02:48 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 02:48 PM (IST)
लड़कियों को जाल में फंसाता था तेलंगाना का ये फर्जी जज, जानें- क्या थी वजह
लड़कियों को जाल में फंसाता था तेलंगाना का ये फर्जी जज, जानें- क्या थी वजह

गुरुग्राम (जेएनएन)। आप ने अब तक फर्जी आइपीएस, आइएएस जैसे अधिकारियों की कहानी बहुत सुनी होगी, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने एक फर्जी जज को गिरफ्तार किया है। लड़कियों को जाल में फंसाने के लिए ये युवक फर्जी जज बन गया था। वह खुद को तेलंगाना का जज बताता था। उसने अब तक 30 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है। गुरुग्राम पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फर्जीवाड़े की परतें खोलने में जुटी है।

loksabha election banner

गिरफ्तार फर्जी जज की पहचान केदारनाथ सागर के रूप में हुई है। वह मूलरूप से हैदराबाद का रहने वाला है। फिलहाल वह गुरुग्राम के हेरीटेज मैक्स सोसायटी में रह रहा था। वह खुद को तेलंगाना कोर्ट का जज बताता था। गुरुग्राम की सेक्टर-14 पुलिस ने इस फर्जी जज को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करता था। साथ ह वह लोगों को गुरुग्राम के सेक्टर-102 में ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिलाने का भी झांसा देता था। वह ज्यादातर लड़कियों को अपने जाम में फंसाता था। पुलिस को उसके खिलाफ फ्लैट के नाम पर ठगी करने की एक शिकायत प्राप्त हुई थी।

इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसे आरोपी द्वारा नौकरी के नाम पर भी फर्जीवाड़ा करने का पता चला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अब तक 30 से ज्यादा लोगों को ठग चुका है। वह नौकरी दिलाने के पार एक व्यक्ति से चार-पांच लाख रुपये ठगता था। वह अब तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.