विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्स लाइफ पर भी मंडराया खतरा !, दिल्ली प्रदूषण पर एक्सपर्ट की राय

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 10:24 AM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 05:59 PM (IST)

फर्टिलिटी एक्सपर्ट की मानें तो हवा में काफी मात्रा में भारी तत्व घुल चुके हैं, जो सीधे हार्मोंस पर अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर से कई गुना अधिक हो जाने से घबराई दिल्ली सरकार ने रविवार को सभी स्कूलों को तीन दिन बंद रखने, बदरपुर बिजली संयंत्र दस दिन बंद रखने और सड़कों पर पानी का छिड़काव करने जैसे कई कदम उठाने की घोषणा की है।

वहीं, एक्सपर्ट की मानें तो दिल्ली एनसीआर में छाया स्मॉग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। एक्सपर्ट का यह तक कहना है कि शादीशुदी जीवन तक प्रभावित हो सकता है। बढ़ते प्रदूषण से सेक्स करने की इच्छा भी प्रभावित हो सकती है। एक्सपर्ट की मानें तो वायु प्रदूषण के चलते लोगों की सेक्स ऐक्टिविटीज 30 फीसद तक घट सकती हैं। बता दें कि दिवाली के बाद से दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण अपने चरम पर पहुंच चुका है।

दिल्ली की तुलना 1952 के लंदन के 'ग्रेट स्मॉग' से, 4000 लोगों की हुई थी मौत

यह है वजह

फर्टिलिटी एक्सपर्ट की मानें तो हवा में काफी मात्रा में भारी तत्व घुल चुके हैं, जो सीधे हार्मोंस पर अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं। ऐसे में हवा में घुल चुके हाइड्रोकार्बंस, लेड कैडमियम, मरकरी हारमोंस का संतुलन बिगाड़ सकते हैं व स्पर्म को प्रभावित कर सकते हैं। इस प्रदूषण के चलते सेक्स करने की इच्छा कम हो सकती है।

खतरनाक प्रदूषणः गंदी हवा में सांस लेने के लिए मजबूर 90 फीसद लोग

गौरतलब है कि सांसों के जरिए फेफड़े में दाखिल होने वाले प्रदूषक कण पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर कई स्थानों पर सुरक्षित सीमा से 17 गुना ज्यादा रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और ‘सफर’ की ओर से संचालित निगरानी स्टेशनों का हर घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 से ज्यादा रहा जो अधिकतम सीमा से कहीं ज्यादा है।