विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस के बराबर किराये में ही आनंद विहार से नमो भारत ट्रेन में जा सकेंगे मेरठ; जानिए क्या रहेगा टिकट प्राइज?

Published: Sun, 29 Dec 2024 08:17 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2024 07:39 AM (IST)

आनंद विहार से मेरठ तक की यात्रा अब और भी सुलभ और आरामदायक हो जाएगी। नमो भारत ट्रेन का 5 ...और पढ़ें

आनंद विहार से मेरठ तक सिर्फ 40 मिनट में ही सफर कर सकेंगे।
आनंद विहार से मेरठ तक सिर्फ 40 मिनट में ही सफर कर सकेंगे।

HighLights

  1. दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस के आनंद विहार और न्यू अशाेक नगर स्टेशन से जल्द शुरू होगा नमो भारत का संचालन
  2. नमो भारत ट्रेन की स्टैंडर्ड क्लास में सफर के लिए आनंद विहार से मेरठ साउथ तक 130 रुपये किराया होगा
  3. आनंद विहार से नमो भारत ट्रेन की प्रीमियम क्लास में मेरठ तक सफर के लिए 195 रुपये अदा करने होंगे

आशीष गुप्ता, पूर्वी दिल्ली। नमो भारत ट्रेन जल्द आनंद विहार और न्यू अशोक नगर से मेरठ तक चलेगी। इसमें यात्री आनंद विहार से बस जितने किराये में मेरठ तक का आरामदायक सफर कम समय में कर सकेंगे। सर्दी के मौसम में ठंड लगने की भी चिंता नहीं रहेगी।

क्या होगा किराया?

इतना ही नहीं, सिर्फ 40 मिनट में आप आनंद विहार से मेरठ तक की यात्रा हो सकेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की मानें तो नमो भारत ट्रेन की स्टैंडर्ड क्लास में सफर के लिए आनंद विहार से मेरठ साउथ तक 130 रुपये किराया होगा।

इस बीच तक की यात्रा में 35 मिनट का समय लगेगा। जबकि यहां से दिल्ली-मेरठ हाईवे के रास्ते बस से मेरठ तक जाने में एक घंटे से अधिक समय और 120 रुपये किराया लगता है। आनंद विहार से नमो भारत ट्रेन की प्रीमियम क्लास में मेरठ तक सफर के लिए 195 रुपये अदा करने होंगे।

नमो भारत ट्रेन का पूरा कॉरिडोर 82 किमी का

दिल्ली-मेरठ के बीच रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के तहत नमो भारत ट्रेन का पूरा कॉरिडोर 82 किलोमीटर का होगा। इसमें से तैयार हो चुके साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक 38.61 किलोमीटर रूट पर नमो भारत ट्रेन यात्रियों के सेवा में संचालित हो रही है।

सभी व्यवस्थाएं पूरी, सिर्फ उद्घाटन बाकी

दिल्ली के खंड में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशन पर ट्रेन के संचालन की सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं, सिर्फ इसका उद्घाटन बाकी है। यह खंड करीब 11 किलोमीटर का है। न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक जाने के लिए स्टैंडर्ड क्लास में 150 रुपये और प्रीमियम क्लास में 225 रुपये किराया देना होग। इस स्टेशन से आनंद विहार तक का न्यूनतम 45 रुपये 45 रुपये किराया लगेगा।

न्यू अशोक नगर पर मेट्रो स्टेशन से जोड़ने में लगेगा समय

नमो भारत ट्रेन के न्यू अशोक नगर स्टेशन को स्काई वॉक के जरिये मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाना है। स्काई वॉक का सीमेंटेड स्ट्रक्चर तैया हो चुका है, लेकिन बाकी काम पूरे होने में करीब 15 दिन का समय लगेगा। इसी स्टेशन के कानकोर्स लेवल पर शेड का काम भी बाकी है। वहीं आनंद विहार स्टेशन के आसपास सुंदरीकरण, नाले पर एक पुल का काम बाकी है। एनसीआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि इस कार्य को जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

पांच जनवरी को उद्घाटन का प्रस्ताव

इन दोनों स्टेशनों का उद्घाटन रविवार को प्रस्तावित था, जोकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक के चलते स्थगित हो गया। अब उद्घाटन की नई तारीख पांच जनवरी रखने पर विमर्श चल रहा है।

पार्किंग शुल्क

दोपहिया वाहन

  • 10 मिनट से छह घंटे- 10 रुपये
  • छह से 12 घंटे- 25 रुपये
  • 12 घंटे के बाद- 30 रुपये
  • नाइट चार्ज (रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक)- 60 रुपये

कार

  • 10 मिनट से 16 घंटे- 30 रुपये
  • 16 घंटे के बाद- 100 रुपये
  • नाइट चार्ज (रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक)- 200 रुपये

आनंद विहार से नमो भारत का किराया

स्टेशन स्टैंडर्ड क्लास प्रीमियम क्लास
साहिबाबाद 30 45
गाजियाबाद 40 60
गुलधर 50 75
दुहाई 60 90
दुहाई डिपो 70 105
मुरादनगर 80 120
मोदीनगर साउथ 90 135
मोदीनगर नार्थ  100 150
मेरठ साउथ 130 195

न्यू अशोक नगर स्टेशन से किराया

स्टेशन स्टैंडर्ड क्लास प्रीमियम क्लास
आनंद विहार 30 45
साहिबाबाद 50 75
गाजियाबाद 60 90
गुलधर 70 105
दुहाई 80 120
दुहाई डिपो 90 135
मुरादनगर 100 150
मोदीनगर साउथ 120 180
मोदीनगर नार्थ 130 195
मेरठ साउथ 150 225

(स्रोत : एनसीआरटीसी)

यह भी पढ़ें- इंतजार की घड़ी खत्म! PM मोदी जल्द दिल्ली-मेरठ RRTS के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन