Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंतजार की घड़ी खत्म! PM मोदी जल्द दिल्ली-मेरठ RRTS के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 09:29 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। सुरक्षा के लिए पूर्वी जिला पुलिस ने आठ मोटर बोट मांगी हैं। नमो भारत ट्रेन का पहला चरण 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच शुरू हुआ था। वर्तमान में यह ट्रेन साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक 42 किलोमीटर की यात्रा तय कर रही है।

    Hero Image
    Namo Bharat Train: जून 2025 तक 82 किलोमीटर के इस कॉरिडोर का काम पूरा हो जाएगा।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली।Delhi Meerut RRTS  Inaugurate:  दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025) का एलान कभी भी हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के आनंद विहार (Anand Vihar) और न्यू अशोक नगर (New Ashok Nagar) के स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली पुलिस (Delhi Police) व प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। पूर्वी जिला पुलिस ने सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आठ मोटर बोट मांगी है।

    PM मोदी आनंद विहार के रास्ते न्यू अशोक नगर स्टेशन तक जाएंगे

    पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री (PM Modi) रविवार सुबह हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन जाएंगे। यहां से नमो भारत ट्रेन से आनंद विहार विहार के रास्ते न्यू अशोक नगर स्टेशन जाएंगे। 11 बजे वहां पहुंचकर उद्घाटन करेंगे।

     पुलिस ने पूर्वी जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मांगी आठ मोटर बोट 

    इसके बाद खेल गांव जाएंगे, वहां से हेलीकॉप्टर से पश्चिमी दिल्ली जाएंगे। न्यू अशोक नगर स्टेशन के पास यमुना है। दिल्ली पुलिस ने पूर्वी जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आठ मोटर बोट मांगी है।

    इन मोटर बोट से यमुना व कोंडली नहर में गश्त किया जाएगा। प्रशासन का कहना है शानिवार को मोटर बोट पुलिस को दे दी जाएंगी।

    दोनों स्टेशन मेट्रो से रहेंगे कनेक्ट

    आरआरटीएस का आनंद विहार और न्यू अशोक नगर रेलवे स्टेशन मेट्रो से कनेक्ट रहेंगे। इस कारण न्यू अशोक नगर स्टेशन के रास्ते नोएडा के लोग भी नमो भारत ट्रेन का सफर करेंगे। इन दोनों स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था दी गई है।

    एक वर्ष में इस तरह तय हुआ 42 किलोमीटर का सफर

    20 अक्टूबर 2023 को नमो भारत ट्रेन का पहले चरण में हुआ था उद्घाटन।

    पहले चरण साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर ट्रेन चली।

    छह मार्च 2024 को दुहाई से मोदीनगर नार्थ के बीच दूसरा चरण शुरू हुआ।

    दूसरे चरण में दुहाई से मोदीनगर नार्थ तक 17 किलोमीटर का दायरा था।

    18 अगस्त 2024 को मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन संचालित किया गया।

    वर्तमान में नमो भारत ट्रेन 42 किलोमीटर की यात्रा तय कर रही है।

    साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक नौ स्टेशनों के बीच ट्रेन चल रही है।

    साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर खंड को जोड़ने के लिए ट्रायल चल रहा है।

    इसके बाद कुल 55 किलोमीटर के दायरे में यह ट्रेन चलेगी।

    जून 2025 तक 82 किलोमीटर के इस कॉरिडोर काम पूरा हो जाएगा।

    यात्री एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मेरठ की यात्रा कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: अब दिल्ली तक दौड़ेगी Namo Bharat Train, पीएम मोदी करेंगे आनंद विहार स्टेशन का उद्घाटन