यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi News: मटियाला के पूर्व विधायक राजेश गहलोत का निधन, दौड़ी शोक की लहर
दिल्ली के मटियाला क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश गहलोत का निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में मटियाला के पूर्व विधायक राजेश गहलोत का निधन हो गया है। उनका निधन होने से पार्टी के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, उनके इलाके में भी शोक की लहर है।
बताया गया कि राजेश गहलोत दिल्ली नगर निगम के उपमहापौर और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष भी लंबे समय तक रहे। दिल्ली नगर निगम के मटियाला वार्ड और मटियाला विधानसभा क्षेत्र दोनों का इन्होंने प्रतिनिधित्व किया।
जानकारी के अनुसार, वे डीडीए के सदस्य भी रहे। अपने क्षेत्र के अत्यंत लोकप्रिय नेता थे।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
