विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: कंपनी छोड़ने के बाद भी महिला कर्मचारी के घर तक पहुंचा पूर्व मैनेजर, मां के सामने की अश्लील हरकत

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 11 Sep 2023 05:07 PM (IST)

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह परिवार के साथ वसंत कुंज के ई-ब्लाक में रहती है। ...और पढ़ें

कंपनी छोड़ने के बाद भी महिला कर्मचारी के घर तक पहुंचा पूर्व मैनेजर, मां के सामने की अश्लील हरकत
कंपनी छोड़ने के बाद भी महिला कर्मचारी के घर तक पहुंचा पूर्व मैनेजर, मां के सामने की अश्लील हरकत

HighLights

  1. निजी कंपनी के मैनेजर ने पूर्व महिला कर्मचारी के साथ घर में घुसकर की अश्लील हरकत।
  2. मैनेजर की हरकतों की वजह से ही महिला कर्मचारी ने छोड़ी थी कंपनी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह परिवार के साथ वसंत कुंज के ई-ब्लाक में रहती है। वह पूर्व में नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करती थी।

युवती का कहना है कि वह तीन सितंबर को अपने घर पर थी और किचन में खाना बना रही थी। इसी बीच किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। युवती की मां ने दरवाजा खोला तो पुल्कित नाम का व्यक्ति जबरन घर के अंदर घुस गया।

मां के सामने की अश्लील हरकत

पीड़िता ने बताया कि आरोपित नोएडा स्थित उसकी पूर्व कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। युवती का आरोप है कि आरोपित ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की। यह करतूत आरोपित ने पीड़िता की मां के सामने की।

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

जब युवती ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपित ने कहा कि उसकी बड़े अधिकारियों से जान पहचान है। युवती का कहना है कि वह नोएडा की कंपनी में भी उसके साथ अभद्रता करता था। इसी वजह से उसने कंपनी छोड़ी थी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रांसजेंडर लोगों के लिए बनवाए 100 से अधिक टॉयलेट्स, अभी और शौचालयों का तेजी से किया जा रहा निर्माण