कुर्बानी का प्रतीक है बकरीद का त्योहार, बाजारों में बढ़ी रौनक
ईद-उल-अजहा का त्योहार दुनिया भर में मुसलमान कुर्बानी के तौर पर मनाते हैं। फजलुर्रहमान ने बताया कि इमाम मुफ्ती राशिद सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अता करेंगे।
नई दिल्ली [जेएनएन]। कुर्बानी का प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली-एनसीआर में बकरे की खरीद बढ़ गई है। 10 हजार से 60 हजार तक के बकरे बाजार में मौजूद हैं। जो बकरा दिखने में जितना बेहतरीन है उसकी कीमत उतनी ही अधिक है। इनमें तोतापरी के दाम सबसे अधिक हैं।
ईद-उल-अजहा का त्योहार दुनिया भर में मुसलमान कुर्बानी के तौर पर मनाते हैं। नोएडा सेक्टर आठ के कारी फजलुर्रहमान ने बताया कि इमाम मुफ्ती राशिद सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अता करेंगे। इससे पहले सुबह सात बजे से बयान शुरू होगा। नमाज के बाद मुबारक होगी।
मुफ्ती ने बताया कि इस दौरान आपसी भाइचारे और सौहार्द का पैगाम आवाम को दिया जाएगा। साथ ही कुर्बानी के इस पर्व पर सभी को मुल्क को किसी भी तरह के खतरे से बचाने के लिए कुर्बानी देने का फरमान दिया जाएगा।उधर सेक्टर आठ जामा मस्जिद के पास मार्केट सज गया है। खाने पीने के साथ, कपड़े आदि की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है। वहीं बकरों की खरीदारी भी जोरों से चल रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली: गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ का कहर, 2 की मौत, मलबे में दबी कई गाड़ियां