Move to Jagran APP

चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की झलक

सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को भारतीय नववर्ष के इतिहास व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए भारतीय नव वर्ष शीर्षक पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।

By Ritu RanaEdited By: Prateek KumarPublished: Sat, 02 Apr 2022 10:57 PM (IST)Updated: Sat, 02 Apr 2022 10:57 PM (IST)
चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की झलक
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय नववर्ष, विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में भारतीय नववर्ष खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को भारतीय नववर्ष के इतिहास व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए भारतीय नव वर्ष शीर्षक पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसमें हर कक्षा से पहले तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल के आह्वान पर विद्यालयों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय इतिहास व संस्कृति से विद्यार्थियों का परिचय कराना है।

loksabha election banner

भारतीय नववर्ष के स्वागत में नंद नगरी ए दो ब्लाक स्थित पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्रतिभा विद्यालय के प्रांगण को रंग-बिरेंगे गुब्बारों और फूल मालाओं से सजाया गया। विद्यार्थियों व अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक व पुष्प माला पहनाकर किया गया। विद्यार्थियों ने नववर्ष अभिनंदन चित्रकला व व्याख्यानमाला प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक पुनीत द्वारा सरस्वती वंदना व लोकगीत के साथ की गई। इस अवसर पर शिक्षक नेता गौरव बैंसला ने नवरात्रि, राम अभिषेक विक्रमादित्य व विक्रम संवत के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहानियों के माध्यम से भारतीय नववर्ष की जानकारी दी।

इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने चित्रों में भारतीय संस्कृति की सुंदर झलकियां प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या गौरामनी देवी ने स्केच कलर व समाजसेवी विशाखा अग्रवाल ने भारत माता का चित्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नंदनगरी के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू सहित शिक्षक राघवेंद्र सिंह, फूल सिंह, गौरव बैंसला, विशाखा अग्रवाल, पुनीत त्यागी, कुसुम लता, रेखा, लूसिया, कोमल, पारुल, सरिता, राजेश, आंचल, कमला आदि मौजूद रहे। उधर, शास्त्री पार्क स्थित नगर विद्यालय प्रथम पाली में विद्यालय प्रधानाचार्य वीरेंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.