विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्क में महिलाओं को देखते ही पैंट उतार देता है ये शख्स, खौफ में महिलाएं; हैरान कर देगा पूरा मामला

By Rajesh KumarEdited By: Rajesh Kumar
Published: Tue, 20 May 2025 05:17 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार स्थित एक महिला पार्क में अज्ञात युवक द्वारा अश्लील हरकतें करने से महिलाएं दहशत में ...और पढ़ें

युवक पैंट उतारकर अश्लील हरकतें करता है और भाग जाता है। फाइल फोटो
युवक पैंट उतारकर अश्लील हरकतें करता है और भाग जाता है। फाइल फोटो

HighLights

  1. यमुना विहार पार्क में अश्लील हरकतें
  2. महिलाओं ने पार्क जाना छोड़ा
  3. सुरक्षा का अभाव, दहशत का माहौल

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार डीडीए कॉलोनी है। यहां कई आइएएस और आइपीएस अफसरों के घर हैं। इलाके में छोटे-बड़े 84 पार्क हैं। कॉलोनी का एकमात्र महिला पार्क सी-7 ब्लॉक में है। पिछले कुछ दिनों से महिलाओं ने इस पार्क में जाना बंद कर दिया है।

महिलाएं पार्क में जाने से डरने लगी हैं। पार्क में जाने वाली महिलाओं का आरोप है कि एक युवक सुबह पार्क में आता है और महिलाओं को देखते ही पैंट उतारकर अश्लील हरकतें करता है।

इस पार्क में ज्यादातर गृहणियां जाती हैं। सुबह के समय इलाके में चहल-पहल कम होती है। डर के कारण महिलाएं कुछ नहीं कर पाती हैं। महिलाओं का कहना है कि पिछले एक महीने से ऐसा हो रहा है।

एक अनजान युवक सुबह महिलाओं के पार्क में आता है और देखता है कि पार्क के आसपास कोई पुरुष तो नहीं है। इसके बाद वह पैंट उतारकर अश्लील हरकतें करता है और भाग जाता है।

महिलाओं ने पार्क में जाना बंद कर दिया है। पार्क और उसके आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। वे इलाके में ही रहती हैं, इसलिए उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की।

सुबह जब महिलाएं पार्क में होती हैं, तो एक युवक आता है और अपनी पैंट उतारकर अश्लील हरकतें करने लगता है। सुबह के समय इलाके में कोई हलचल नहीं होती, महिलाएं कुछ नहीं कर पातीं, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि कहीं युवक कुछ कर न दे। महिलाओं ने पार्क जाना बंद कर दिया है।

-बेबी, स्थानीय महिला

महिलाओं ने भी पार्क में जाना बंद कर दिया है। एक सभ्य दिखने वाला युवक पार्क में आता है और महिलाओं को अश्लील इशारे करता है। पुलिस को उस युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

-अंजू नैन, स्थानीय महिला

बुर्का पहनकर लड़के महिलाओं से छेड़छाड़ करने आते हैं। युवकों ने पार्क का माहौल खराब कर दिया है। यहां एक ही महिला पार्क है, उसमें भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पार्क की हालत बहुत खराब है। यहां सुरक्षा गार्ड भी नहीं है।

- विमला यादव, अध्यक्ष महिला पार्क समिति

यमुना विहार में 84 पार्क हैं। इनमें से सिर्फ एक ही महिलाओं का पार्क है। महिलाएं छेड़छाड़ की शिकार होती हैं। कॉलोनी के बाहर से लोग आकर पार्क में बैठते हैं और नशा करते हैं। पुलिस से कई बार शिकायत की जा चुकी है, बीट कांस्टेबल कुछ दिन आता है। कुछ दिन माहौल ठीक रहता है, फिर वही हो जाता है। पार्क में सिंचाई के लिए लगी मोटर एक साल से ज्यादा समय से खराब है। पार्क में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने चाहिए।

- रघुराज सिंह धामा, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए 7 ब्लॉक यमुना विहार।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की एकमात्र किन्नर पार्षद बॉबी ने छोड़ा AAP का साथ, इस पार्टी का थामा दामन