विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: सुकेश चंद्रशेखर के 'लेटर बम' से दिल्ली की राजनीति में भूकंप, BJP बोली- बर्खास्त हों सत्येंद्र जैन

By Santosh Kumar SinghEdited By: JP Yadav
Published: Tue, 01 Nov 2022 03:14 PM (IST)

Delhi News दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि तिहाड़ जेल सहित दिल्ली के अन्य जेल दिल्ली सरकार के ...और पढ़ें

सत्येद्र जैन और आदेश गुप्ता की फाइल फोटो।
सत्येद्र जैन और आदेश गुप्ता की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मंडोली जेल से लिखे गए महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 'लेटर बम' से दिल्ली की राजनीति में भूकंप आ गया है। जेल से ही लिखे गए पत्र में मनी लान्ड्रिंग के आरोपित सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन पर प्रोटेक्शन मनी के रूप में 10 करोड़ रुपये लेने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस भी हमलवार है।

दिल्ली के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा (BJP Leader Kapil Mishra) ने ट्वीट किया- 'सुकेश जैसे अपराधी से पैसे लिए हैं तो तिहाड़ जेल में बंद आतंकवादियों, हत्यारों और दुष्कर्मियों से भी पैसे लेते होंगे सत्येंद्र जैन और केजरीवाल।

सत्येंद्र जैन को दी जा रही विशेष सुविधा  : भाजपा

वहीं, इस मामले में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है। आदेश गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पिछले छह माह से जेल में हैं और जेल से ही वसूली कर रहे हैं। ठगी के आरोप में बंद सुकेश चंद्रशेखर से ठगी कर रहे हैं। जेल में उन्हें विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।

मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए

सुकेश ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि जेल में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जैन उनसे प्रति माह दो करोड़ ले रहे हैं। अबतक दस करोड़ देने की आरोप लगाया है। जेल से आम आदमी पार्टी नेतृत्व के लिए वसूली की जा रही है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें अभी तक पद से नहीं हटाया गया। उनके खिलाफ यह तीसरा मामला है उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए।

बिहार और हरियाणा से की तुलना

वहीं, पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने भी कहा है कि अरविंद केजरीवाल किस अपराध के बाद सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से हटाएंगे। जेल में उन्हें सभी सुविधाएं मिल रही हैं।  बिहार और हरियाणा में इस तरह की घटनाएं होती थी। अब दिल्ली की जेल में यह हो रहा है।

सुकेश को मदद करने का अधिकारियों को निर्देश था। उसने उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि वह 2015 से सत्येंद्र जैन को जनता है। उन्हें उसने पार्टी में बड़ा पद और राज्यसभा भेजने के लिए 50 करोड़ दिया है। इसके साथ जेल में सुविधा देने के किए दस करोड़ दिए गए।  

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मसाज पार्लर पर छापा मारती हैं। उन्हें बताना चाहिए कि तिहाड़ में मसाज पार्लर पर कब छापा मारेंगीं। यह भी आरोप लगाया है कि निगम, विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक पैसे लेकर टिकट दिए जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।