यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Earthquake in Delhi-NCR: भूकंप के दहशत का VIDEO, ऊंची बिल्डिंग से सीढ़ियों के जरिए उतरते दिखे लोग
दोपहर में दिल्ली-एनसीआर में 2.51 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता 6.2 रही। इस दौरान ...और पढ़ें

HighLights
- घर-दफ्तरों से बाहर निकले लोग
- नेपाल में आए तीन बार झटके
ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मंगलवार को दिन करीब तीन बजे आए भूकंप से झटके ने सबको खौफ में डाल दिया। दफ्तरों में काम करने वाले लोग तुरंत बाहर निकल आए। वहीं, घर के अंदर मौजूद लोग भी भूकंप के झटके से दहशत में आ गए।
6.2 रही भूकंप की तीव्रता
दोपहर में दिल्ली-एनसीआर में 2.51 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता 6.2 रही। इस दौरान घरों-दफ्तरों से लोग बाहर भागने लगे। ध्यान देने वाली बात है कि जब भूकंप आता है, उस समय लिफ्ट के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है।
आज दिन में करीब तीन बजे आए भूकंप के दहशत का वीडियो.
नोएडा सेक्टर 16 में WTT की ऊंची बिल्डिंग में काम करने वाले लोग सीढ़ियों से उतरते नजर आए.#earthquakes #earthquakedelhi #DelhiNCR #भूकंप pic.twitter.com/fXDc6sMHns
— Shyamji Tiwari (@M_ShyamJi) October 3, 2023
दहशत का वीडियो वायरल
ऐसे स्थिति में ऊंची बिल्डिंगों में काम करने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत होती है। मंगलवार यानी 03 अक्टूबर को आए भूकंप के झटके से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो नोएडा सेक्टर 16 स्थित WTT बिल्डिंग से जुड़ा हुआ। वर्ल्ड ट्रेड टावर में अलग-अलग ऑफिसों में हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं।
(4).jpg)
नेपाल में भूकंप का था केंद्र
जिस समय भूकंप के झटके आए, तो बिल्डिंग में अलग-अलग ऑफिसों में काम करने वाले लोग काम छोड़कर नीचे भागे। तेज भूकंप के झटके से लोगों में काफी दहशत थी। हर कोई जल्दी उतरने की कोशिश में लगा था। दोपहर में आए भूकंप का केंद्र नेपाल में था।
यह भी पढ़ें- Earthquake: उत्तर भारत में भूकंप के जोरदार झटके, घरों और ऑफिसों से बाहर निकले लोग; 6.2 रही तीव्रता
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक घंटे के भीतर देश में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश के पश्चिमी हिस्सों में 6.3 और 5.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।

नेपाल में 11 लोग घायल
बझांग जिला पुलिस कार्यालय ने कहा कि कम से कम 11 लोग घायल हो हुए हैं। नेपाल के मंत्री राम आचार्य ने बताया कि भूकंप के बाद हुए भूस्खलन की वजह से पहाड़ी इलाकों का संपर्क मैदानी इलाकों से टूट गया है।
