विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake in Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Thu, 05 Jan 2023 08:12 PM (IST)

दिल्ली और दिल्ली से सटे इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह भूकंप के झटके रात करीब ...और पढ़ें

दिल्ली और दिल्ली से सटे इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
दिल्ली और दिल्ली से सटे इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली और NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह भूकंप के झटके रात करीब 8 बजे महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। दिल्ली एनसीआर में लोगों के घरों और दफ्तरों में रखा सामान हिलने लगे। इस भूकंप के बाद लोगों में डर का माहौल स्थापित हो गया।

इन इलाकों में महसूस हुए झटके

दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरियाणा से लेकर जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों ने बाहर निकलकर कुछ देर तक इंतजार किया। 

बीते दिनों इलाकों में आया था भूकंप

नए साल के आगाज होते 1.9 तीव्रता का भूकंप दिल्ली और NCR में आया था। इस भूकंप का केंद्र हरियाणा में था। इस भूकंप का गहराई 5 किलोमीटर थी। बता दें, गुरुवार को आए भुकंप से पहले भी दिल्ली में 29 नवंबर 2022 को 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं 12 नवंबर को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके सहे गए थे। 

यह भी पढ़ें- Earthquake in Delhi: नए साल पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता