विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nirbhaya Case: तिहाड़ जेल में चल रहा है दोषियों के डमी की फांसी का ट्रायल

By Mangal YadavEdited By:
Published: Fri, 31 Jan 2020 03:42 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 04:25 PM (IST)

Nirbhaya Case निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन दोषियों डमी को फांसी पर लटकाने का ट्रायल कर रहा है।

Nirbhaya Case: तिहाड़ जेल में चल रहा है दोषियों के डमी की फांसी का ट्रायल
Nirbhaya Case: तिहाड़ जेल में चल रहा है दोषियों के डमी की फांसी का ट्रायल

नई दिल्ली, जेएनएन/एएनआइ। Nirbhaya Case: निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में तिहाड़ जेल में आज चारों दोषियों की डमी को फांसी पर लटकाने का ट्रायल चल रहा है। इसकी जानकारी तिहाड़ जेल प्रशासन ने दी है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक फरवरी यानी कल ही दोषियों को फांसी पर लटकाने का तिथि तय की गई है। हालांकि कोर्ट आज थोड़ी देर के बाद अपना अंतिम आदेश इस मामले में देगा। 

निर्भया के दोषियों को फंदे पर लटकाने के लिए जल्लाद तिहाड़ पहुंच चुका है। सूत्रों की मानें तो जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई विशेष गाड़ी से जल्लाद शाम करीब पांच बजे तिहाड़ पहुंचा। जेल मुख्यालय में अधिकारियों से मुलाकात के बाद जल्लाद जेल संख्या तीन गया, वहां अधिकारियों के साथ फांसी घर को देखा। शाम का वक्त होने के कारण बृहस्पतिवार को फांसी का ट्रायल नहीं हो सका, अब शुक्रवार को फांसी का ट्रायल होगा।

निर्भया के दोषियों के मामले में तिहाड़ में जल्लाद की मौजूदगी में फांसी का ट्रायल पहली बार होगा। जेल सूत्रों का कहना है कि इस ट्रायल में जेल अधिकारियों के अलावा लोक निर्माण विभाग, तिहाड़ सेंट्रल अस्पताल के चिकित्सक मौजूद रहेंगे। यह ट्रायल शुक्रवार को पूरे दिन चलेगा।

जेल संख्या तीन में पहचान को रखा गुप्त

सूत्रों की मानें तो जब जल्लाद को फांसी घर दिखाने के लिए जेल संख्या तीन में लाया गया तो अधिकारियों के अलावा किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी। कर्मचारियों को बताया गया कि यह सरकारी कर्मचारी है। आजकल फांसी घर में रोजाना होने वाले कार्यो के सिलसिले में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में किसी को शक भी नहीं हुआ।