विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागियों पर सख्त हुई BJP, 30 कार्यकर्ताओं-नेताओं को पार्टी से निकाला

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 01:03 PM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 05:42 PM (IST)

दिल्ली नगर चुनाव की तैयारी के बीच जुटी भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी संख्या में ऐसे 30 कार्यकर्ताओं को पार्टी ...और पढ़ें

बागियों पर सख्त हुई BJP, 30 कार्यकर्ताओं-नेताओं को पार्टी से निकाला
बागियों पर सख्त हुई BJP, 30 कार्यकर्ताओं-नेताओं को पार्टी से निकाला

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी 30 कार्यकर्ताओं-नेताओं को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। इन सभी पर निगम चुनाव के लिए पार्टी के घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने का आरोप है।  यह कयास लगाया जा रहा है कि कुछ और कार्यकर्ताओं पर भी गाज गिर सकती है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही दिल्ली भाजपा ने पांच निवर्तमान पार्षदों समेत 21 सदस्यों को कथित पार्टी-विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः बागियों पर सख्त हुई BJP, 30 कार्यकर्ताओं-नेताओं को पार्टी से निकाला

निष्कासन पर पार्टी ने एक बयान में कहा था कि पांच निवर्तमान पार्षदों- डॉक्टर पंकज सिंह (रानहोला), कृष्णा गहलौत (नवादा), प्रवीण राजपूत (सागरपुर पश्चिम), संध्या वर्मा (पटपडग़ंज) और निक्की सिंह (न्यू अशोक नगर) को पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लडऩे को लेकर निकाला गया है।

पार्टी नेता और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज चौधरी को भी पार्टी-विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया गया था। 

भाजपा ने इस साल होने वाले नगर निगम चुनावों में किसी भी निवर्तमान पार्षद को टिकट नहीं देने का फैसला किया था। पार्टी के एक नेता ने बताया कि करीब 140 पार्षदों में से अधिकतर पार्टी के निर्णय के साथ रहे लेकिन एक धड़ा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।