Move to Jagran APP

तकनीकी वजहों से एक घंटे मेट्रो सेवा रही बाधित, हजारों यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

करीब एक घंटे की मशक्त के बाद तकरीबन 8:30 बजे मेट्रो की तकनीकी खराबी को ठीक किया जा सका। इसके बाद मेट्रो का संचालन शुरू हो गया।

By Amit SinghEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 12:22 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 12:32 PM (IST)
तकनीकी वजहों से एक घंटे मेट्रो सेवा रही बाधित, हजारों यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
तकनीकी वजहों से एक घंटे मेट्रो सेवा रही बाधित, हजारों यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

नई दिल्ली (जेएनएन)। तकनीकी वजहों से मेट्रो की मजेंटा लाइन पर मंगलवार सुबह तकरीबन एक घंटे तक मेट्रो सेवा बाधित रही। व्यस्त समय पर मेट्रो सेवा बाधित होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या ये थी कि मेट्रो की तरफ से उन्हें कोई सटीक सूचना देने वाला नहीं था। ऐसे में बहुत से यात्रियों को मेट्रो का सफर छोड़कर ऑटो व टैक्सी का सहारा लेना पड़ा।

loksabha election banner

मेट्रो में ये दिक्कत, मजेंटा लाइन के जसोला विहार मेट्रो स्टेशन पर आई थी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7:25 बजे जसोला विहार मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सिग्नलिंग में कुछ समस्या आ गई थी। इस वजह से मेट्रो का संचालन बाधित हो गया। जसोला विहार मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो के लाइन आठ पर नोएडा के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से कालका जी मेट्रो स्टेशन रूट पर है।

सुबह व्यस्त समय में जिस वक्त मेट्रो सेवा बाधित हुई, ट्रेन में काफी संख्या में यात्री सवार थे। अचानक ट्रेनों का संचालन रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग मेट्रो के पूछताछ काउंटर और कर्मचारियों से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे, लेकिन शुरू में उनके पास भी कोई जानकारी नहीं थीं।

हालांकि खराबी का पता चलते ही मेट्रो की तकनीकी टीम स्टेशन पर पहुंच गई। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्त के बाद तकरीबन 8:30 बजे खराबी को ठीक कर लिया। इसके बाद मेट्रो का संचालन शुरू हो गया। हालांकि इस एक घंटे में मेट्रो के इस रूट के सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

डीएमआरसी के अनुसार तकनीकी खामी की सूचना मिलते ही उसे ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया था। एक घंटे के अंदर मेट्रो सेवा बहाल कर दी गई थी। इस दौरान रूट के बाकी हिस्से पर मेट्रो का संचालन सामान्य था। वहां किसी तरह की समस्या नहीं हुई।

नोएडा में भी पड़ा असर

जसोला विहार मेट्रो स्टेशन पर सिग्नल में आयी खराबी की वजह से नोएडा में भी मेट्रो सेवा पर असर पड़ा। नोएडा के बॉटनिकल गार्डन स्टेशन से सुबह के वक्त गुड़गांव और दिल्ली के लिए काफी संख्या में लोग सफर करते हैं। यात्रियों के अनुसार तकनीकी खराबी की वजह से मेट्रो ट्रेन देरी से चल रहीं थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.